उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनी समस्याएं, अधिकांश शिकायतों का मौके पर किया निपटारा
The Deputy Commissioner heard grievances at the resolution
रिटेनिंग वाॅल गिरने के मामले में अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण के निर्देश
पंचकूला, 13 जुलाई 2026: The Deputy Commissioner heard grievances at the resolution, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिलावासियों की 8 शिकायतें सुनी और अधिकतम शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।
शिविर में भोज मटौर मांधना के ग्रामवासियों ने बताया कि गांव की मुख्य गली पर लगी रिटेनिंग वाॅल भारी बारिश व पानी के तेज बहाव के कारण गिर गई है। जिससे गांववासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एक अन्य शिकायत में गांव मौली निवासी कपिल चौहान ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनके खेत में मिट्टी के बांध बनाकर पानी को रोक देता है, जिससे खेत की मिट्टी कट रही है और उन्हें नुकसान हो रहा है। शिकायत पर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और कृषि विभाग को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत बुर्ज कोटियां के सरपंच ने बताया कि गांव में राजकीय उच्च विद्यालय की इमारत 5 साल पुरानी है और ठीक अवस्था में न होने से बच्चों को परेशानी हो रही है। इस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
*हर सोमवार-वीरवार को लगेगा शिविर*
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
इसी उद्देश्य से प्रत्येक *सोमवार व वीरवार* को प्रातः *10 बजे से 12 बजे* तक समाधान शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर में जुड़कर लोगों से फीडबैक लेते हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी व कराधान, मत्स्य, वन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।