बांकीपुर उपचुनाव: जमानत के बाद वीणा मानवी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक साजिश
Bankipur By-election: After securing bail, Veena Manvi targets BJ
पटना। बिहार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज है। आज नामांकन के बाद धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी को जमानत मिल गई है। पुलिस हिरासत से छूटने के बाद उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
वीणा ने बताया, "इन लोगों को लगा कि नॉमिनेशन के लिए मैं जैसे ही आऊंगी, वैसे ही मुझे उठा देंगे, लेकिन रोड शो में मैं थी ही नहीं। मैं सुबह 9 बजे से ही नॉमिनेशन हॉल में बैठी हुई थी, तो जैसे ही मैं नॉमिनेशन करके बाहर निकली, तब तक मेरी रैली भी आ गई, तो बस प्रशासन आकर उठा लिया।"
उन्होंने कहा कि बहुत पुराना केस है, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने इस केस के बारे में मेंशन नहीं किया था। उन्होंने कहा, "मैं गांधी मैदान थाना हर महीने जाती हूं, अगर पुलिस को गिरफ्तार करना था तो पहले ही कर लेती।"
वीणा के वकील ने भी बताया कि आज तक कोई नोटिस नहीं दी गई और जब वह नामांकन करने गईं तो गिरफ्तार कर लिया गया। एडवोकेट ने कहा कि यह कानून का खुला उल्लंघन है। जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
'लाला जी' का हाथ है: वीणा
वीणा ने कहा कि नामांकन रद कराने की साजिश की गई। उन्होंने कहा कि दो घंटे में PMCH पहुंचाया गया। गायघाट पे घुमा-घुमाकर ले जाया गया और नॉमिनेशन में साइन करने नहीं जाने दिया गया।
गिरफ्तार के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी एक महिला से डर गई है। वीणा ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में एक 'लाला जी' का हाथ है। उन्होंने 2020-21 में भी केस किया था। ये लाला जी माला सिन्हा के पति हो सकते हैं। ये मामला जमीन से जुड़ा था, इसमें मेन आरोपी शोभा थीं और मैं सह आरोपी थी।"
उन्होंने कहा कि बीजेपी से इस गंदी राजनीति की अपेक्षा नहीं थी। वीणा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ वोट करें, चाहे वह प्रशांत किशोर ही क्यों न हों