पंचकूला में 55 लाख के जेवर गायब होने का मामला: बैंक लॉकर या घर से चोरी? रिटायर्ड दंपत्ति और PNB आमने-सामने
Case of missing jewelry worth ₹55 lakh in Panchkula
55 लाख जेवर बैंक से या घर से गायब, बनी पहेली
रिटायर्ड दंपत्ति व बैंक आमने-सामने
शिकायतकर्ता ने बैंक पर लगाया आरोप, मैनेजर बोले- चाबी ग्राहक के पास, झूठे आरोप
पंचकूला । पंजाब नेशनल बैंक, सेक्टर-11 की शाखा में रखे लॉकर से 33.5 तोला सोने के आभूषण गायब होने के मामले में रिटायर्ड आईएफसी अधिकारी सुल्तान सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी तथा बैंक प्रबंधन आमने-सामने आ गए हैं।
पीडि़त सुनीता देवी के अनुसार उन्होंने लॉकर नंबर 427 वर्ष 1993 में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में लिया था। बाद में बैंक का पीएनबी में मर्जर हो गया। ग्राहक के अनुसार वर्ष 2019 में उन्होंने आखिरी बार लॉकर ऑपरेट किया था। कोविड के कारण वे लॉकर नहीं खोल पाए। उनका आरोप है कि लगभग 4-5 साल पहले बैंक कर्मचारियों ने उनसे एक कागज पर साइन करवाए थे। 25 जून 2026 को जब वे लॉकर खोलने गए तो वह खाली मिला। गायब ज्वेलरी की कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने सेक्टर-5 थाना में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर पीएनबी सेक्टर-11 के शाखा प्रबंधक मनोज वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि ‘लॉकर की चाबी ग्राहक के पास ही रहती है। ग्राहक समय-समय पर लॉकर अपरेट करते है और कब किसने क्या सामान निकाला यह डिटेल बैंक के पास नहीं होती। बैंक से सामान चोरी होने का मतलब ही नहीं। हमेशा एक चाबी ग्राहक के पास होती है इसलिए ज्वेलरी उनके घर से मिस हुई है और बैंक पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। बैंक की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत ले ली है और मामले की जांच की जा रही।

