पंचकूला में रिटायर्ड फौजी निकला स्नैचर, पुलिस ने कार से टक्कर मारकर दबोचा; video

1000261215

Retired soldier turns out to be a snatcher in Panchkula

पंचकूला । Retired soldier turns out to be a snatcher in Panchkula, शहर में स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर नाकाम कर दिया। पकड़ा गया आरोपी रिटायर फौजी निकला और फिलहाल कालका थाना में एसपीओ के पद पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट पर टेप लगाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही टीमों ने नाकाबंदी की और आरोपी का पीछा किया। 

पुलिसकर्मियों ने आरोपी की बाइक को अपनी कार से टक्कर मारकर रोका और उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रिटायर फौजी के रूप में हुई जो वर्तमान में कालका थाना में एसपीओ के पद पर कार्यरत है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।