नाहन हादसा: जिस गाड़ी में बैठने से बेटा करता रहा मना, वही बनी काल का कारण; शिक्षिका समेत तीन की मौत

1000261107

Nahan Accident: The very vehicle the son kept refusing

नाहन। Nahan Accident: The very vehicle the son kept refusing, कहते हैं कि होनी बड़ी बलवान है, ऐसा ही एक वाकया रविवार देर शाम को पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां के समीप सामने आया। जब एक महिला शिक्षिका को काल ने अपनी गाड़ी से उतार कर साथ चल रही दूसरी गाड़ी में बिठाया और वही कार घर पहुंचने से महज डेढ़ किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हो गई। कुदरत देखिये... महिला के साथ उसकी बुआ और फूफा भी हादसे में मारे गए। 

वहीं, मृतका शिक्षिका के पति और 25 साल के बेटे के सामने यह हादसा हो गया, जिसे वह ताउम्र नहीं भुला पाएंगे। किसे पता था कि उनका हंसता खेलता परिवार जो कुछ देर पहले साथ में था। अगले ही पल एक सदस्य को हमेशा के लिए खो दिया।

इस हादसे की पूरे पच्छाद क्षेत्र में चर्चा है और शोक है। यह हादसा रविवार शाम 7:30 बजे के करीब हुआ। सराहां अस्पताल के ठीक नीचे सराहां बाईपास पर हुई कार दुर्घटना ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया। 

जानकारी के अनुसार रीना शर्मा, पति राम लाल शर्मा व बेटे कार्तिक के साथ शॉपिंग के लिए सोलन गए थे। वहीं दूसरी गाड़ी में रीना की बुआ उर्मिल जेटली, फूफा अधिकारी जेटली तथा उनका बेटा यशस्वी भी सोलन से वापस आ रहे थे, दोनों गाड़ियां साथ-साथ सराहां के लिए चली। 

शॉपिंग के बाद बदली थी गाड़ी, बेटा करता रहा मना

कुमारहट्टी आकर उन्होंने एक दुकान से कुछ शॉपिंग की तथा रीना शर्मा ने अपनी गाड़ी छोड़कर अपनी बुआ उर्मिल जेटली की गाड़ी में बैठ गई। वहां पर रीना शर्मा के बेटे कार्तिक शर्मा ने मां को अपनी ही गाड़ी में बैठने को कहा। रीना शर्मा ने कहा कि बुआ से बातचीत करनी है, तो उनकी गाड़ी में आएगी।

दोनों गाड़ियां साथ-साथ चलते हुए बाग पशोग के समीप मझयाली में घर के लिए सब्जियां खरीदने के लिए रुकी। कार्तिक ने फिर अपनी मां से कहा कि वह अपनी गाड़ी में आ जाए। मगर किस्मत और होनी को कुछ और ही मंजूर था। रीना शर्मा फिर अपनी बुआ की गाड़ी में बैठ गई। घर पहुंचने से डेढ़ किलोमीटर पहले हुए हादसे में तीन लोग काल का ग्रास बन गए। 

इसी प्वाइंट पर बार-बार हो रहे हादसे 

नाहन सराहां कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां अस्पताल के ठीक नीचे तीखे मोड़ पर बार-बार गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं। इस स्थान पर न तो क्रैश बैरियर लगे हैं। सड़क किनारे जो पैरापिट बने हुए थे, वह भी जगह-जगह से टूट गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कार दुर्घटना में मृतकों एवं घायल के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा कि पच्छाद उपमंडल के सराहां बस स्टैंड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों के निधन और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। घायल व्यक्ति का उपचार नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

तीखा मोड़ लील गया कई अनमोल जानें 

  • वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप जीत कर पहली बार विधायक बने थे। इसी खुशी में उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी से वापस लौट रहे राजगढ़ उपमंडल के हाबन के कार्यकर्ताओं की गाड़ी इसी प्वाइंट पर दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी।
  • 21 जुलाई 2016 को इसी पॉइंट पर मुख्यमंत्री के काफिले में चल रहे आरटीओ सिरमौर की गाड़ी एक बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे।
  • 2017 में पिकअप व 2021 में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
  • 2025 में इसी प्वाइंट पर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अनियंत्रित होकर बजरी का ट्रक पलटा। जिसमें ट्रक सवार दो लोगों को हल्की चोटें लगी थी। 
  • फरवरी 2026 में इसी प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा कर एक कार हवा में लटक गई थी।
  • 12 जुलाई 2026 को यहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत व एक घायल हुआ।