बेटी ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, बचाने गई मां की भी मौत, दोनों के बीच हुआ था घरेलू विवाद
- By Gaurav --
- Friday, 15 Aug, 2025

The daughter who left the house jumped in front of the train: हरियाणा के घरौंडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजीव कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय काजल ने बुधवार रात घरेलू विवाद के बाद शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बेटी को बचाने की कोशिश में मां कमलेश की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
काजल 12वीं पास करने के बाद दो साल का कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। बुधवार रात को मां-बेटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कमलेश बेटी को समझाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन विवाद बढ़ने पर काजल घर से भाग निकली। मां कमलेश उसके पीछे गईं।
काजल ने शताब्दी ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया। कमलेश ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन काजल ने हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूद गई। इसी दौरान कमलेश भी ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों के शव करीब 100 मीटर की दूरी पर मिले।
काजल के पिता महेंद्र ने बताया कि मां-बेटी के बीच गहरा प्यार था। दोनों सहेलियों की तरह एक-दूसरे से बातें शेयर करती थीं। कमलेश एक समझदार और सहनशील महिला थीं। जीआरपी पानीपत के प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।