बोलेरो गाड़ी चालक 7 से 8 लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार

बोलेरो गाड़ी चालक 7 से 8 लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार

The Bolero driver hit 7 to 8 people and fled from the spot.

The Bolero driver hit 7 to 8 people and fled from the spot.

पंचकुला । पंचकूला में हिट एंड रन का के सामने आया है एक बोलेरो गाड़ी चालक के द्वारा 7 से 8 लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया । घायलों  को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है वहीं पुलिस गाड़ी चालक की तलाश कर रही है । पंचकूला के एमडीसी में एक तेज रफ्तार गाड़ी के द्वारा कई लोगों को टक्कर मारने और मौके से भागने का मामला सामने आया है । घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । बताया जा रहा है कि एक नशे की हालत में बोलेरो गाड़ी चालक तेज रफ्तार  से गाड़ी चलाते हुए आया और कई लोगों को टक्कर मार दी।  इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,यह हादसा  एमडीसी के गांधी कॉलोनी के पास हुआ बताया जा रहा है कि रोड साइड बैठे लोगों को टक्कर मारकर गाड़ी चालक फरार हो गया और इस हादसे में 7 से 8 लोग घायल हो गए । कई लोगों के टांगे टूट चुकी है और कई लोगों को गंभीर चोटें आई है जिनका पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ,वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है पुलिस के द्वारा गाड़ी चालक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके । घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता नरेंद्र लबाना भी घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे ।

बाइट:- नरिंदर लुबाना- भाजपा नेता
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिली थी बोलोरो गाड़ी वाला कई लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गई, पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया है । पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।