लखनऊ और अवध में भाजपा करेगी पीएम मोदी पर अशोभनीय बयान का विरोध प्रदर्शन

लखनऊ और अवध में भाजपा करेगी पीएम मोदी पर अशोभनीय बयान का विरोध प्रदर्शन

The BJP will stage protests in Lucknow

The BJP will stage protests in Lucknow

लखनऊ। The BJP will stage protests in Lucknow, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सपा सांसद अजेंद्र लोधी के अशोभनीय बयान से आक्रोशित भाजपाई लखनऊ और अवध क्षेत्र के जिलों में 15 मई शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसरों में प्रदर्शन करेेंगे। भाजपा ने साफ किया है कि सपा सांसद को माफी मांगनी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के पुत्र और प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की वजह से भाजपा ने प्रदर्शन एक दिन के लिए टाला था।

गुरुवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि बचे जिले शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि करेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष नेे सांसद को पार्टी से बाहर नहीं निकाला तो इस बयान में उनकी सहमति मानी जाएगी।

इस बीच मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आए, जिस पर उन्होंने अगले ही दिन माफी मांग लिया।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का चरित्र ही अमर्यादित टिप्पणी करने का है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सपा को क्षमा मांगना चाहिए।