भाजपा सीनियर सिटीजन सैल ने भाजपा की बंगाल सहित तीन राज्यों में प्रचंड जीत की खुशी मनाई।
The BJP Senior Citizens' Cell celebrated
राहुल सोनी, अमृतसर: The BJP Senior Citizens' Cell celebrated, भाजपा सीनियर सिटीजन सैल ने भाजपा की बंगाल, असम व पांडिचेरी में प्रचंड बहुमत से भारी जीत पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। सैल के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव विनोद खन्ना के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन सैल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय हाथी गेट में एकत्रित हुए। विनोद खन्ना ने कहा पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की भारी जीत पर देशवासियों ने सिद्ध कर दिया है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति पर व सुरक्षित है। मोदी हैं तो सब मुमकिन हैं। राकेश शर्मा व विनोद खन्ना ने अमृतसर भाजपा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू को सिरोपा डालकर तथा उनका मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन सैल के पदाधिकारी मदन कालिया,मनोहर लाल,बलदेव धवन,राम राज, सरवन कश्यप,हरबंस सिंह,ज्योति प्रकाश,अवतार सिंह,कुलवंत सिंह,रमेश महाजन,श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती अनु बयाल,श्रीमती सुमन,हरपाल इत्यादि उपस्थित थे।