अमित जिंदल को मनोनीत पार्षद नियुक्त करने पर विभिन्न संस्थाओं ने प्रशासक का जताया आभार
BREAKING
PM मोदी के चुनाव लड़ने पर 6 साल का बैन लगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होनी थी सुनवाई, जज छुट्टी पर चले गए चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे

अमित जिंदल को मनोनीत पार्षद नियुक्त करने पर विभिन्न संस्थाओं ने प्रशासक का जताया आभार

Administrator for Appointing Amit Jindal

Administrator for Appointing Amit Jindal

चंडीगढ़ 20 अक्टूबर। समाजसेवी एवं उद्योगपति अमित जिंदल को चंडीगढ़ नगर निगम(Chandigarh Municipal Corporation) का मनोनीत पार्षद(Nominated Councilor) बनाने पर चंडीगढ़ की विभिन्न संस्थाओं(various institutions) ने चंडीगढ़ के प्रशासक(Administrator of Chandigarh) एवं पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित का धन्यवाद किया है। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्यपाल ने अमित जिंदल की नियुक्ति करके बेहतर निर्णय किया है और वह चंडीगढ़ के विकास में अपना अहम योगदान देेंगे। 

यह पढ़ें: ये लो! पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजा वड़िंग पर चंडीगढ़ नगर निगम ने ले लिया एक्शन, नेता जी को अब करना पड़ेगा यह काम

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि समाजसेवी अमित जिंदल की नियुक्ति से चंडीगढ़ में समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। चंडीगढ़ ग्रेन मार्केट एसोसिएशन(Chandigarh Grain Market Association) के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने कहा कि अमित जिंदल पिछले लंबे समय से ट्रेडर्स के साथ जुड़े हैं और हमारी समस्याओं को भली-भांति जानते हैं। वह नगर निगम में हमारी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाएंगे। चैंबर्स आफ कामर्स चंडीगढ़(Chamber of Commerce Chandigarh) के प्रधान सुरेंद्र  गुप्ता ने कहा कि अमित जिंदल स्वयं उद्योगपति हैं। समय-समय पर वह उद्योगपतियों की मांगों को लेकर संघर्षशील रहे हैं।

यह पढ़ें: चंडीगढ़ नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद अब धनास का कायाकल्प होना शुरू हुआ

इसलिए उनकी नियुक्ति से उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा। उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के प्रधान कैलाश चंद जैन ने भी राज्यपाल का ट्रेडर्स को प्रतिनिधित्व देने पर आभार व्यक्त किया। लघु उद्योग भारती के प्रधान ओम अग्रवाल, उपप्रधान सुनील खेतरपाल, कर्नवटर प्लाटआर्नर एसोसिएशन के प्रधान चंद्र वर्मा, अग्रवाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान नंद किशोर गोयल ने भी अमित जिंदल की नियुक्ति पर राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।