2027 चुनाव पर आतंकी साया: पाकिस्तान और खालिस्तानी गठजोड़ की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

2027 चुनाव पर आतंकी साया: पाकिस्तान और खालिस्तानी गठजोड़ की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Terrorist Shadow Over 2027 Elections

Terrorist Shadow Over 2027 Elections

साहिबाबाद। Terrorist Shadow Over 2027 Elections, देश भर में पकड़े जा रहे आतंकी व जासूसी नेटवर्क से परतें खुुलनी शुरू हो गई हैं। लगातार हो रहीं गिरफ्तारियों से बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि आतंकियों का मकसद 2027 में उत्तर प्रदेश व पंजाब में होने वाले चुनावों को प्रभावित करना है।

इसके लिए ही पूरे देश भर में आतंकी माॅड्यूल तैयार किया जा रहा है। पाकिस्तानी व खालिस्तानी आतंकी मिलकर दोनों राज्यों में चुनाव के दौरान माहौल खराब कर सकते हैं। इस साजिश में ISIS की जासूसी के बाद जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दहशतगर्द अपने मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद प्रदेश का माहौल बदला है। समय-समय पर उत्तर प्रदेश में धमकियां मिलती रही हैं। सूत्राें के अनुसार अतीक अहमद के संबंध पूर्व में ISIS व लश्कर-ए-तैयबा से होने की जानकारी मिली थी।

अतीक अहमद पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते व जम्मू-कश्मीर से उसे हथियार भी मिलते थे। राम मंदिर निर्माण और अतीक की हत्या के बाद पाकिस्तान मेें बैठे आकाओं को झटका लगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश में आतंकी हमलों की साजिश रचनी शुरू हुई और डिजिटल स्लीपर सेल के साथ, जासूसी, आतंकी मॉड्यूल समेत अन्य नेटवर्क स्थापित किए गए।

इनमें मुस्लिमों के साथ हिंदू युवाओं का ब्रेनवाॅश कर उन्हें जोड़ा गया। इन सबके पीछे का उद्देश्य 2027 विधानसभा चुनाव को प्रभावित करना और देश का माहौल खराब करना है।

वहीं, जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी आतंकी व जासूसी संगठनों के साथ खालिस्तान समर्थक आतंकी भी जुड़ गए हैं। इनका साथ भारत व विदेशाें में बैठे हुए गैंग्सटर भी दे रहे हैं। पाकिस्तानी संगठनों की तर्ज पर ये गिरोह भी भारत में अपना नेटवर्क स्थापित कर रहा है।

पूर्व में पकड़े गए जासूसी गिरोह की जांच के बाद पाकिस्तान में बैठे सरफराज उर्फ सरदार उर्फ जोरा सिंह, पाकिस्तानी गैंग्सटर एवं आतंकी शहजाद भट्टी, वकार उर्फ विक्की जट समेत अन्य का नाम सामने आया था।

विक्की जट इस नेटवर्क का मुख्य हैंडलर बताया गया था जो पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) से जुड़ा है। इन्होंने पंजाब व हरियाणा में बड़ा नेटवर्क तैयार किया है जो चुनाव के दौरान पंजाब का माहौल खराब कर आतंकी हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

जासूसी करा रहा है ISIS, हमलों का जिम्मा जैश व लश्कर को

सूत्र बता रहे हैं कि भारत में आतंकी हमलों की साजिश ISIS रच रहा है। इसके लिए वह डिजिटल स्लिपर सेल माॅड्यूल तैयार कर रहा है और जासूसी करा रहा है। जबकि जासूसी के बाद हमलों की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

इसके लिए दोनों आतंकी संगठन भारत में ही अपना नेटवर्क खड़ा कर चुके हैं। अंदेशा जताया गया है कि नेपाल, पंजाब व जम्मू-कश्मीर के रास्ते हथियार व विस्फोटक भी लाया जा चुका है।

ट्रायल बेस पर चल रहा था जासूसी माॅड्यूल

कौशांबी से पकड़ा गया जासूसी माॅड्यूल ट्रायल बेस पर चल रहा था। आका युवाओं व नाबालिगों का नेटवर्क तैयार कर उन्हें चंद रुपयों का लालच देकर वीडियो, फोटो व लोकेशन मंगा रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि आका सिर्फ उन्हें धीरे-धीरे अन्य टास्क देकर चेक कर रहे थे कि क्या ये लोग उनका हर आदेश मानते हैं? ये बेखौफ हैं या नहीं?। अगर वह उन्हें छोटी रकम में ये काम करा सकते हैं तो क्या बड़ी रकम में वह बड़ा काम करने को होंगे?