शिमला मौसम पूर्वानुमान: धर्मशाला मैच पर मौसम का साया नहीं, पहाड़ों में बढ़ेगा पारा

शिमला मौसम पूर्वानुमान: धर्मशाला मैच पर मौसम का साया नहीं, पहाड़ों में बढ़ेगा पारा

Temperatures Set to Rise in the Hills

Temperatures Set to Rise in the Hills

शिमला। Temperatures Set to Rise in the Hills, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई काे धर्मशाला में होने वाले मैच पर मौसम का कोई असर नहीं रहेगा।

हालांकि शनिवार और रविवार को 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर चंबा, कांगड़ा मंडी और कुल्लू में कुछ एक स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में मैदानों के साथ पहाड़ भी तपेंगे और तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया गया है

शुक्रवार को धूप और बादलों के बीच दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला के कुफरी में 2.9, कंलग में 2.8, बिलासपुर के बरठीं, कल्पा और शिमला में करीब 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 37 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में 11 स्थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। आंधी, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों में हिमपात के बाद तापमान में गिरावट आई थी।