Temperature drops in Himachal, mercury drops by several degrees:
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हिमाचल में पारा गिरा, कई डिग्री गिरा पारा: रात में और ठंड बढ़ेगी, देखिए विभाग का अलर्ट

Shimla Weather

Temperature drops in Himachal, mercury drops by several degrees:

Temperature drops in Himachal: हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, 1 नवंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के चार शहरों का न्यूनतम तापमान पहले ही 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है, जबकि 13 शहरों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इस मौसम में शिमला का न्यूनतम तापमान पहली बार 9.4 डिग्री सेल्सियस और मनाली का 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। कुकुमसेरी में 0.2 डिग्री, कल्पा में 3.8 डिग्री और ताबो में 0.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पोस्ट मानसून सीजन (1 से 28 नवंबर) के दौरान सामान्य से 177 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्यतः 24.8 मिलीमीटर वर्षा होती है, लेकिन इस बार 68.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान बिलासपुर जिले में सामान्य की तुलना में 613 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। अक्टूबर माह में बिलासपुर में आमतौर पर 13 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 92.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।