हत्याकांड: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...सहमी हुई प्रेमी के घर पहुंची, संभालने के बजाय हैवान ने दी दर्दनाक मौत
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

हत्याकांड: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...सहमी हुई प्रेमी के घर पहुंची, संभालने के बजाय हैवान ने दी दर्दनाक मौत

Teenage Girl Gang-Raped

Teenage Girl Gang-Raped

बहादराबाद। Teenage Girl Gang-Raped: हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र की शांतरशाह गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रधान पति व पूर्व भाजपा नेता आदित्य राज सैनी समेत तीन आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि 23 जून की शाम शिव गंगा विहार तिराहा शांतरशाह रोड से नितिन और निखिल किशोरी को बुलेट पर बैठाकर ले आए। उन्‍होंने खुद भी बीयर पी और किशोरी को भी पिलाई। नशा होने के बाद किशोरी को गंगा नहाने का बहाना करके हरिद्वार ले गए और वापसी में सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित उसी रात किशोरी को घर के पास छोड़ गए और किसी को न बताने की धमकी दी।

मदद मांगने प्रेमी अमित सैनी के घर गई

किशोरी मदद की आस लिए अपने प्रेमी अमित सैनी के घर गई। अमित ने किशोरी के साथ संबंध बनाए। जब किशोरी ने सामूहिक दुष्‍कर्म की बात अमित को बताई तो वह गुस्‍से से लाल हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

मारपीट के दौरान किशोरी का सिर लोहे के गेट पर लगा। जिससे वह घायल हो गई। अमित सैनी घबरा गया और लड़की को दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के सामने लाया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए किशोरी को रुड़की से हरिद्वार की ओर जाने वाले अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया और उसकी मौत हो गई।

सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या से समाज के लोगों में गुस्‍सा

चार दिन पूर्व बहादराबाद क्षेत्र में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वीरवार को कई संगठनों ने मृतका के स्वजन से मुलाकात की। साथ ही किशोरी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नोटियाल कार्यकर्ताओं के साथ मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने स्वजन से मुलाकात कर किशोरी को न्याय दिलाने की बात कही।

वहीं रविदास मंदिर शांतरशाह में समाज के लोगों ने बैठक आयोजित की। इसमें बहादराबाद थानाध्यक्ष भी टीम के साथ मौजूद रहे। बैठक में लोगों ने चेतावनी दी कि 48 घंटे में सभी आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो सात जुलाई को संगठन गांव में महापंचायत करेगा।

सात जुलाई को गांव में महापंचायत

महापंचायत में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रशासन इस मामले में लापरवाही करता है तो प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। बैठक में मौजूद बहादराबाद थानाध्यक्ष ने सभी को आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर रहेंगे।