Teej Ki Bahar: हरियाणा एम. एल. ए. हॉस्टल में तीज की बहार

Teej Ki Bahar: हरियाणा एम. एल. ए. हॉस्टल में तीज की बहार

Teej Ki Bahar: हरियाणा एम. एल. ए. हॉस्टल में तीज की बहार

Teej Ki Bahar: हरियाणा एम. एल. ए. हॉस्टल में तीज की बहार

महिला स्टाफ ने लिया झूलों का आनंद, विस अध्यक्ष की बेटी बनी तीज क्वीन 

चंडीगढ़, 27 जुलाई

Teej Ki Bahar: हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा एम. एल. ए. हॉस्टल परिसर में तीज उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिला स्टाफ ने झूलों का आनंद लिया और लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया.  विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती बिमला गुप्ता और विधान सभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की धर्म पत्नी अंगूरी देवी ने कार्यक्रम में शिरकत कर स्टाफ का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की बेटी रुचि गुप्ता और विस कर्मचारी कमलेश को तीज क्वीन चुना गया.

Teej Ki Bahar: विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की धर्म पत्नी बिमला गुप्ता भी मौजूद

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की धर्म पत्नी बिमला गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज का हमारे समाज में विशिष्ट महत्व है. इस दिन महिलाएं तीज की पूजा से पहले सजती हैं, संवरती हैं और 16 ऋंगार करती हैं और भगवान से अखंड सुहाग की कामना करती हैं। अखंड सौभाग्य के लिए किए जाने वाले इस व्रत में महिलाएं मां पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करती हैं। इसमें चूड़ी, सिंदूर, कंगन, मेहंदी, साड़ी, चुनरी आदि शामिल होता है। इन सामग्री को अर्पित करने के साथ ही महिलाएं माता पार्वती से अखंड सौभाग्‍य का वरदान मांगती हैं।

Teej Ki Bahar: विधान सभा के उपाध्यक्ष की धर्म पत्नी अंगूरी देवी भी उपस्थित

विधान सभा के उपाध्यक्ष की धर्म पत्नी अंगूरी देवी ने भी हरियाली तीज के उत्सव के बारे में यह बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां भी यह व्रत रखती हैं. ऐसी मान्यता है कि यह व्रत रखने से खुशनुमा जीवन मिलता है। तीज पर एक रस्म सिंधारे की भी होती है जो एक दिन पहले मनायी जाती है। सिंधारा सुहागिनों के लिए बहुत खास है। इस दिन सुहागिनें मायके से आए साज-श्रृंगार के सामानों से तैयार होती हैं। सिंधारे पर दुल्हन के मायके से उसके लिए खूब सारी मिठाइयां आती हैं। वे नए कपड़े पहनकर, मेहंदी लगाती हैं और अपनी पसंदीदा चीजें खाती हैं. इससे पूर्व हरियाणा विधान सभा की अवर सचिव प्रदीप कौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों का स्वागत किया।

Teej Ki Bahar:  पार्क में सजे झूले का आनंद

Teej Ki Bahar: हरियाणा एम. एल. ए. हॉस्टल में तीज की बहार

तीज उत्सव के दौरान पार्क में सजे झूले जहां बागों की बहार का अनुभव करवा रहे थे, वहीं इस अवसर आयोजित इंडोर कार्यक्रम में महिला स्टाफ के साथ विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की धर्म पत्नी बिमला गुप्ता व पुत्र वधू रीना गुप्ता और विधान सभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की धर्म पत्नी अंगूरी देवी ने जमकर डांस किया। इस दौरान हर किसी के पैर हरियाणवी नृत्य पर थिरकते नजर आए।
इस अवसर पर विधान सभा की ओर जलपान और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा स्टाफ से कौर, मंजु रानी, सुनीता, दमनबाला, ज्योति, वंदना, एकता, महक, प्रगति, कृष्णा, सुमन, मनन, ऊषा, रीटा, कमलेश आदि मौजूद रहीं।