जंग के मैदान में अब जंग होनी चाहिए... कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का धमाकेदार टीजर आउट
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

जंग के मैदान में अब जंग होनी चाहिए... कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का धमाकेदार टीजर आउट

Tejas Teaser Out

Tejas Teaser Out

नई दिल्ली। Tejas Teaser: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस मानी जाने वालीं कंगना रनोट (Kangana Ranaut) पिछले कई दिनों से 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। फिल्म में वह दमदार और पावरफुल कैरेक्टर प्ले करते दिखेंगी। इस अपकमिंग मूवी से एक्ट्रेस का लुक पहले ही सामने आ चुका है और अब 'तेजस' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

'तेजस' का टीजर रिलीज

कंगना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में 36 साल की एक्ट्रेस की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' रिलीज हुई। फिल्म में कंगना ने शानदार एक्टिंग की है, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं। अपनी अदाकारी का यह जादू वह फिल्म तेजस में भी दिखाने को तैयार हैं। फिल्म के टीजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं।

'आकाश से बारिश नहीं आग बरसनी चाहिए'

टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कंगना एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहनती हुई एक जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं। इस दौरान वॉइसओवर में कहा जाता है ''जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।''

इससे पहले कंगना ने फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उनके लुक के साथ ही फिल्म की बदली रिलीज डेट का भी एलान किया गया।

यह फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। अब मूवी 27 को रिलीज होगी। 20 को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत' भी रिलीज हो रही है। अब डेट बदलने के बाद कंगना की मूवी हंसल मेहता की '12वीं फेल' के साथ रिलीज होगी। 

कब आएगा ट्रेलर?

सर्वेश मेवारा के डायरेक्शन में बनी 'तेजस' का ट्रेलर इंडियन एयरफोर्स डे पर यानी कि 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।

यह पढ़ें:

अनुपमा की गुरुमां बनीं लेडी मोगैम्बो, अपरा मेहता का नया अंदाज देख फैंस होंगे हैरान

दूसरी बार मां बनने जा रहीं अनुष्का शर्मा, प्रेग्नेंट हैं स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की ब्यूटीफुल वाइफ?

Animal Teaser Out: "अर्जन वैल्ली ने बड़े जोर के गंडासी मारी" खून से लतपत नज़र आ रहे है खूंखार रणबीर कपूर, 'एनिमल' का धांसू टीजर हुआ रिलीज, बॉबी की बॉडी देख फैंस हुए हैरान