वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Women's T20 World Cup 2026

Women's T20 World Cup 2026

Women's T20 World Cup 2026: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए BCCI ने भारत की 15-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय बोर्ड ने शनिवार को चयन समिति की बैठक के बाद अंतिम रूप दिया. इस बैठक में कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य कोच अमोल मजूमदार, चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और BCCI के सचिव देवजीत सैकिया शामिल हुए.

महिला T20 वर्ल्ड कप और इंग्लैंड T20I के लिए भारत की टीमें

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, राधा यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल, श्री चरानी, ​​अरुंधति रेड्डी, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा.

बता दें महिला टी20 वर्ल्ड कप का दसवां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, श्री चरानी, ​​यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, स्नेह राणा.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज वर्ल्ड कप से पहले होगी, और इसके बाद 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स में एक अकेला टेस्ट मैच खेला जाएगा.