जमुई में शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

जमुई में शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

1000229117

Teacher shot by criminals in Jamui,

जमुई। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया पंचायत के मुखिया पुत्र शिक्षक गौतम कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है।

गौतम लखीसराय जिला के कजरा में  शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को रोज की तरह तड़के सुबह तीन बजे के आसपास वे स्कूल जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने बरहट थाना क्षेत्र के  विशनपुर के पास गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।