घोड़े पर सवार होकर जनगणना कर रहे शिक्षक, गढ़वा के मुन्ना प्रसाद की हर तरफ हो रही चर्चा

घोड़े पर सवार होकर जनगणना कर रहे शिक्षक, गढ़वा के मुन्ना प्रसाद की हर तरफ हो रही चर्चा

Teacher Conducts Census on Horseback

Teacher Conducts Census on Horseback

गढ़वा। Teacher Conducts Census on Horseback, गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी उच्च विद्यालय के शिक्षक मुन्ना प्रसाद इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।

जनगणना अभियान में प्रगणक बनाए गए शिक्षक मुन्ना प्रसाद घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव पहुंचकर जनगणना कार्य कर रहे हैं। शनिवार को पनघटवा गांव जाते समय शिक्षक का घोड़े पर सवार वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

घोड़े को बनाया सहारा

बताया जाता है कि क्षेत्र में ईंधन संकट, दुर्गम रास्तों और सीमित संसाधनों के बीच शिक्षक ने घोड़े को ही अपना सहारा बना लिया।

सफेद पोशाक और आवश्यक दस्तावेजों के साथ घोड़े पर सवार शिक्षक को देखकर ग्रामीण भी उत्साहित नजर आए। लोगों ने इसे कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का उदाहरण बताया।

टीचर की हो रही प्रशंसा

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा है कि वर्तमान परिस्थितियों में जहां कई जगह पहुंचना कठिन है, वहीं शिक्षक बिना किसी परेशानी की परवाह किए अपना दायित्व निभा रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं तथा शिक्षक की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी दायित्व निभाने की मिसाल बताया।