Tau Devi Lal's 112th birth anniversary: रोहतक में बड़े स्तर पर मनाया जाएगी ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती, अभय चौटाला ने साधा कांग्रेस पर बड़ा निशाना

रोहतक में बड़े स्तर पर मनाया जाएगी ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती, अभय चौटाला ने साधा कांग्रेस पर बड़ा निशाना

undefined

Tau Devi Lal's 112th birth anniversary

Tau Devi Lal's 112th birth anniversary: इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने रोहतक में होने वाली ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती की तैयारियों की जानकारी दी। यह कार्यक्रम 25 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

पार्टी ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में 27 बैठकें की हैं। इन बैठकों में 500 से 1500 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आईएनएलडी को भाजपा की बी-टीम कहा। उन्होंने याद दिलाया कि 1977 से 2000 तक आईएनएलडी ने कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा।

इस बार ताऊ देवीलाल की जयंती चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के बिना मनाई जाएगी। अभय ने कहा कि उनकी कमी सभी को महसूस हो रही है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता उनकी अनुपस्थिति में भी संगठन को मजबूत कर रहे हैं।

अभय ने दावा किया कि अगर आईएनएलडी इंडिया गठबंधन में होती तो भाजपा हरियाणा और केंद्र में नहीं आती। उन्होंने कांग्रेस पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को गठबंधन से निकालने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में अभी भी मनोहर लाल खट्टर का शासन चल रहा है।

रैली की तैयारियों के बारे में अभय ने बताया कि 25 सितंबर को रोहतक में लाखों लोग एकत्र होंगे। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और उमर अब्दुल्ला को भी रैली में आमंत्रित किया है।