वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू, श्री उचित सिंघल को " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " 2025 ( AVRSP ) से सम्मानित
- By Gaurav --
- Saturday, 10 Jan, 2026
Senior Divisional Commercial Manager Jammu, Shri Uchit
उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल को आज दिनांक 9 जनवरी 2026, को साल 2025 में किए गए, उत्कृष्ट कार्य समर्पण के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रतिष्ठित " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " 2025 ( AVRSP ) से सम्मानित किया गया। यह " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " समारोह का आयोजन दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस पुरस्कार समारोह में रेल राज्य मंत्री, श्री वी. सोमन्ना, वर्तमान रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ( CRB ) श्री सतीश कुमार तथा अन्य रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
यह सम्मान श्री उचित सिंघल के असाधारण योगदान और भारतीय रेलवे के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को मान्यता देता हैं। इस विशेष पुरस्कार के लिए श्री उचित सिंघल का चयन उनका कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर किया गया हैं। जो उन्होंने वर्ष 2025 के दौरान जम्मू मंडल में किए हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यो पर एक और छवि डालते हैं । श्री उचित सिंघल ने *23 मार्च 2025 को जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक साथ ही वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के अतिरिक्त पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही, सबसे पहले जम्मू मंडल में रेल संचालन और बुनियादी ढांचे के विकास में अभूतपूर्व सफलता हासिल की। इस दौरान उन्होंने यात्री सेवाओं में कई सुधार किए और नई पहल शुरू करने के साथ राजस्व बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री उचित सिंघल के नेतृत्व में वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का भी सफल संचालन भी रहा हैं, आपरेशन सिंन्दुर के दौरान बनी आपातकालीन स्थिति में सिविल व सैन्य अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए, फंसे हुए , यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता की। साल 2025 में आई भारी बारिश व बाढ के दौरान फंसे हुए, यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इनके मार्गदर्शन से कश्मीर घाटी में गुड्स ट्रेनों के संचालन की शुरुआत हुई तथा अनंतनाग गुड्स टमिर्नल जैसे अन्य नए गुड्स शेड भी खोले गए।
इस " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " समारोह के दौरान 100 से अधिक विभिन्न जोनों व मंडलों के रेल कर्मचारियों को केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सम्मानित किया गया।
रेल मंत्री द्वारा " अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार " 2025 ( AVRSP ) प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया, " कि यह मेरी मेहनत नहीं बल्कि मंडल के सभी कर्मीयों की ईमानदारी और कड़ी मेहनत का परिणाम है। जो यात्री सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार, परिचालन दक्षता, राजस्व में वृद्धि को दर्शाता हैं। साल 2026 के दौरान नई शुरुआत करते हुए, यात्री सुविधा, सुरक्षा व राजस्व के हित में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे।
राघवेंद्र सिंह
जन संपर्क निरीक्षक
जम्मू मंडल