किशोरी को लेह-लद्दाख ले जाकर आठ माह तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

किशोरी को लेह-लद्दाख ले जाकर आठ माह तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

किशोरी को लेह-लद्दाख ले जाकर आठ माह तक किया दुष्कर्म

किशोरी को लेह-लद्दाख ले जाकर आठ माह तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर लेह-लद्दाख ले जाकर आठ माह तक दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने लेह से गिरफ्तार किया है। किशोरी गर्भवती हो गई है, जिसे बालोद ला लिया गया है। वहीं आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था, गर्भवती हो गई है किशोरी

एसपी जितेंद्र कुमार यादव के अनुसार, बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के लापता होने की शिकायत एक अक्टूबर 2021 को स्वजन ने लिखाई थी। स्वजन से पूछताछ के बाद पुलिस को बालोद जिले के ग्राम बुल्लूटोला निवासी तिलकराम मानिकपुरी पर संदेह था। साइबर सेल की मदद से तिलकराम का लोकेशन खोजा गया तो उसके लेह में होने का पता चला। इस पर डौंडीलोहारा थाने की पुलिस टीम लेह-लद्दाख के लिए रवाना हुई।

वहां जिला लेह के ग्राम माहे, थाना निवमा से आरोपित तिलकराम को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया। आरोपित वहां एक ठेकेदार के साथ ब्रिज निर्माण कार्य में लगा हुआ था। आरोपित को बालोद लाने के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।