Supreme Court on Manish Sisodia Bail| सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई रोकी, ED को यह निर्देश दिया
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका; जमानत याचिका पर सुनवाई रोकी, ED को यह निर्देश जारी किया

Supreme Court on Manish Sisodia Bail

Supreme Court on Manish Sisodia Bail

Supreme Court on Manish Sisodia Bail: दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया बुरे फंसे हुए हैं। सिसोदिया को कहीं से भी राहत नहीं मिल पा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी सिसोदिया को बड़ा झटका दे दिया है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द नहीं की है लेकिन सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को और समय दिया है। फिलहाल, सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद रहेंगे।

जुलाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

बता दें कि, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में ED द्वारा दर्ज केस में मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिस पर तीन जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की और सिसोदिया को झटका दे दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया के साथ-साथ इस मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली (हैदराबाद के व्यवसायी), बिनॉय बाबू बिनॉय, (शराब कंपनी एम/एस पेरनोड रिकार्ड के प्रबंधक) की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

सीबीआई केस में भी खारिज हो चुकी है जमानत याचिका

ध्यान रहे कि, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया पर ईडी के साथ-साथ सीबीआई की कार्रवाई भी चल रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई मामले में भी मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द कर दी थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दो बार इतनी राहत जरूर दी थी कि वे एक-एक दिन में कुछ निर्धारित समय के लिए अपनी बीमार पत्नी से मिल पाएंगे।

सीबीआई और ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

बतादें कि, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में सिसोदिया को लेकर सीबीआई और ईडी दोनों ने ही राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। आपको बतादें कि, सीबीआई ने सिसोदिया को 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सिसोदिया को इस मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया।