सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई
Highest Successful Run Chase in IPL For Sunrisers Hyderabad
Highest Run Chase in IPL history: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 243 रनों के मुश्किल लक्ष्य को 8 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हुए चेज करके मुंबई इंडियंस को हरा दिया. इसके साथ ये आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल चेज बन गया. जबकि हैदराबाद का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज है.
IPL में चेज किए गए सबसे बड़े लक्ष्य
- 265 - PBKS बनाम DC, दिल्ली, 2026
- 262 - PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2024
- 246 - SRH बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025
- 244 - SRH बनाम MI, मुंबई WS, 2026
- 229 - SRH बनाम RR, जयपुर, 2026
हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के जबरदस्त प्रदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 244 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान बना दिया और 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत की नींव पहले हेड और अभिषेक ने रखी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की. हेड ने 30 गेंद में 76 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जबकि अभिषेक ने 24 गेंद में 45 रन बनाए, और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए.
इन दोनों के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंद में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाग 65 रनों की पारी खेली, सलील अरुड़ा ने 10 गेंद में 30 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को एतिहासिक जीत दिला दी. क्लासेन को उनकी शनदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
इससे पहले, मुंबई ने 243/5 का मज़बूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें रयान रिकेटन के शानदार शतक और जैक्स के साथ तेज शुरुआत का अहम योगदान रहा. जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. वहीं रिकेल्टन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 44 गेंदों में शतक पूरा किया, जो मुंबई इंडियंस के किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है. रिकेल्टन अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 55 गेंद में 10 चौके और 8 छ्क्के की मदद से 123 रन बनाए. इसके अलवा हार्दिक ने 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली.
MI vs SRH: संक्षिप्त स्कोर
मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 243/5 (रियान रिकेल्टन 123 नाबाद, विल जैक्स 46)
सनराइजर्स हैदराबाद 18.4 ओवर में 249/4 रन (ट्रैविस हेड 76, हेनरिक क्लासेन 65)
हैदराबाद की 6 विकेट से जीत