कांग्रेस का दांव: सुधा भारद्वाज लड़ेंगी पंचकूला मेयर का चुनाव | रविंद्र रावल पर नहीं बनी सहमति
Sudha Bharadwaj to Contest Panchkula Mayoral Election
अर्थ प्रकाश | आदित्य शर्मा | पंचकूला: Sudha Bharadwaj to Contest Panchkula Mayoral Election, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज पंचकूला नगर निगम से मेयर पद का चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की चुनाव समिति ने सुधा भारद्वाज के नाम पर मुहर लगा दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान ने टिकट मिलने की पुष्टि की।
जिला कांग्रेस की तरफ से हाईकमान को भेजे गए पैनल में सुधा भारद्वाज, रविंद्र रावल समेत अन्य दिग्गज नेताओं के नाम थे। सुधा को मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
कांग्रेस की चुनाव कमेटी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के सामने 12 आवेदन आए थे। CLP लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविंद्र रावल के नाम पर सहमति जताई, लेकिन आम सहमति नहीं बन पाने से मामला अटक गया था।
जिला कमेटी से चर्चा में पंजाबी समुदाय के वोटों का जिक्र हुआ। इस दौरान रविंद्र रावल के नाम पर सहमति जताई गई, लेकिन सुधा भारद्वाज का विरोध भी नहीं किया गया। आखिरकार टिकट सुधा भारद्वाज को दिया गया।