ऋषिकेश में दोबारा सी प्लेन की सफल लैंडिंग, अब टिहरी झील में होगा ट्रायल

ऋषिकेश में दोबारा सी प्लेन की सफल लैंडिंग, अब टिहरी झील में होगा ट्रायल

Successful Seaplane Landing Again in Rishikesh

Successful Seaplane Landing Again in Rishikesh

ऋषिकेश। Successful Seaplane Landing Again in Rishikesh: पशुलोक बैराज में सी-प्लेन उतारने का दूसरा ट्रायल भी सफल रहा। इससे पहले सोमवार को पहला ट्रायल किया गया था। मंगलवार को दूसरा ट्रायल होना था, मौसम खराब होने के कारण ट्रायल टाल दिया गया था।

बुधवार को भी मौसम खराब रहा। गुरुवार को मौसम साफ होने के बाद ट्रायल किया गया। दो बार लैंडिंग और टेक आफ किया गया। अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल सफल होने से आने वाले समय में उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिलेगी।

दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित और सुगम हवाई संपर्क स्थापित होगा। आपदा एवं राहत कार्यों में भी तेजी आएगी। यह राज्य के आर्थिक विकास एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।