सतलुज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने TYE ग्लोबल चंडीगढ़ फाइनल में मचाया धमाल
Students from Satluj Public School Rock the TYE
पंचकूला, Students from Satluj Public School Rock the TYE, सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 पंचकूला के छात्रों ने TYE ग्लोबल (TiE यंग एंटरप्रेन्योर्स) चंडीगढ़ चैप्टर फाइनल 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बड़े खिताब अपने नाम किए। ISB मोहाली में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल की टीम *TrackED ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि Bio Wrap टीम फर्स्ट रनर-अप रही।
महीनों की मेहनत, मेंटरशिप और कस्टमर डिस्कवरी के बाद छात्रों ने अपने इनोवेटिव आइडियाज को प्रभावी पिच के जरिए जजों के सामने रखा। छात्रों ने वास्तविक समस्याओं के समाधान पर आधारित प्रोजेक्ट्स से अपनी विजन, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का परिचय दिया।
इस उपलब्धि पर सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक रीकृत सेराई ने कहा, "सतलुज में हमारा विश्वास है कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को क्रिएटर, इनोवेटर और भविष्य के लीडर बनाना है। हमारे छात्रों को ऐसे मंच पर चमकते देखना गर्व का क्षण है। उनकी सफलता सतलुज की इनोवेशन और उत्कृष्टता की संस्कृति को दर्शाती है।"
TYE ग्लोबल एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जो स्कूली छात्रों में उद्यमिता का विकास करता है। इस जीत के साथ सतलुज पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर साबित किया कि भविष्य का निर्माण कक्षाओं में हो रहे इनोवेशन से ही होगा।