हरियाणा के स्कूलों में सख्ती: टैबलेट न लौटाने पर रुक सकता है रिजल्ट ?

हरियाणा के स्कूलों में सख्ती: टैबलेट न लौटाने पर रुक सकता है रिजल्ट ?

Strict Measures in Haryana Schools

Strict Measures in Haryana Schools

चंडीगढ़। Strict Measures in Haryana Schools, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ई-अधिगम योजना के तहत मिले टैबलेट वापस नहीं लौटा रहे बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट रोकने की तैयारी है। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बावजूद प्रदेश भर में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अभी तक टैबलेट स्कूल में जमा नहीं कराए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी दी है कि ऐसे विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है। वहीं, गैस सिलिंडर की कमी को देखते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि गैस सिलिंडर नहीं मिल पाने की स्थिति में लकड़ियों का इस्तेमाल कर चूल्हे पर मिड-डे मील तैयार कराया जाए।

प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए हुए हैं, ताकि उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई जा सके। बारहवीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद इन्हें स्कूल में वापस जमा कराना अनिवार्य है।

अभी तक टैबलेट नहीं लौटाने वाले छात्रों को चेतावनी दी गई है कि वे तुरंत इसे वापस करें। अन्यथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को रिपोर्ट भेजकर उनका वार्षिक परीक्षा का परिणाम रुकवाया जा सकता है।

उधर, मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित गैस एजेंसियों से समन्वय कर यथाशीघ्र सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में विद्यार्थियों के भोजन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। अस्थायी रूप से लकड़ी का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा सकता है।