Strict Action Against Negligence

CM विंडो शिकायतों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

undefined

Strict Action Against Negligence

Nayab Singh Saini द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो शिकायतों की समीक्षा किए जाने के बाद उपायुक्त Sachin Gupta ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निपटान के सख्त निर्देश दिए।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी शिकायत के निपटान में अनावश्यक देरी की जाती है या शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना फर्जी तरीके से मामला बंद किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और तय समय-सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित ‘सीएम विंडो’ की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जिले में अब तक 15,951 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटान किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों में भी तेजी से कार्रवाई जारी है।