आज से शुरू हो रहा स्टार्टअप महाकुंभ, 20 से ज्यादा देशों के एंटरप्रेन्योर्स और 50 से ज्यादा यूनिकॉर्न लेंगी हिस्सा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

आज से शुरू हो रहा स्टार्टअप महाकुंभ, 20 से ज्यादा देशों के एंटरप्रेन्योर्स और 50 से ज्यादा यूनिकॉर्न लेंगी हिस्सा

Startup Mahakumbh 2024

Startup Mahakumbh 2024

नई दिल्ली। Startup Mahakumbh 2024: भारत मंडपम में सोमवार से शुरू हो रहे स्टार्टअप महाकुंभ में सफलता की कहानियां देखने को मिलेंगी। दो हजार स्टार्टअप इसमें शामिल हो रहे हैं।

इसमें 10 थीम पवेलियन, एक हजार से अधिक निवेशक, 300 इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, तीन हजार सम्मेलन प्रतिनिधि, 20 से अधिक देश के प्रतिनिधिमंडल, सभी भारतीय राज्यों के तीन हजार भावी उद्यमी, 50 से अधिक यूनिकार्न और 50,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुक शामिल होंगे।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) के सचिव राजेश कुमार सि‍ंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ का दौरा कर सकते हैं।

ये दिग्‍गज कंपनियां करा रही हैं आयोजन

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एसोचैम, नैसकाम, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन, टीआइई और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आइवीसीए) के सहयोगात्मक प्रयासों से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन को डीपीआइआइटी, इलेक्ट्रोनिक्स और इंफार्मेशन टेक्नोलाजी मंत्रालय स्टार्टअप हब (एमएसएच) और इन्वेस्ट इंडिया का भी समर्थन प्राप्त है। डीपीआइआइटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि इस आयोजन में 23 राज्य भाग ले रहे हैं।

यह पढ़ें:

लोकसभा चुनाव का बजा डंका, 92 सीटों पर मुस्लिम मतदाता बदल सकते हैं बाजी

निजी कारणों से निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दिया: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव: 19 अप्रैल से 7 फेज में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजों का ऐलान