Sri Uvasaggaharam Stotra Sadhana: ऋषभ विहार दिल्ली में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया श्री उवसग्गहरं स्तोत्र साधना

ऋषभ विहार दिल्ली में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया श्री उवसग्गहरं स्तोत्र साधना

ऋषभ विहार दिल्ली में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया श्री उवसग्गहरं स्तोत्र साधना

Sri Uvasaggaharam Stotra Sadhana was celebrated with great

 Sri Uvasaggaharam Stotra Sadhana: ऋषभ विहार दिल्ली मे श्री उवसग्गहरं स्तोत्र साधना का आयोजन श्री एस एस जैन सभा ऋषभ विहार दिल्ली के तत्वाधान में उपप्रवर्तक आनंद मुनि जी महाराज  व श्रमणी गौरव विदुषी महासाध्वी श्री शक्ति प्रभा जी महाराज के सानिध्य में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया ।
         कार्यक्रम में एस एस जैन सभा ऋषभ विहार के अध्यक्ष राजीव जैन ( CA ) ने बताया कि कार्यक्रम में मंगल आशीर्वाद - ध्यान योगी, आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. श्री शिव मुनि जी महाराज सा. व उत्तर भारतीय प्रवर्तक पूज्य श्री सुभद्र मुनि जी महाराज सा. का पावन आशीर्वाद रहा
कार्यक्रम में मंगल दर्शन प्रवचन मधुर प्रवचनकार पूज्य श्री अनुपम मुनि जी म. आदि ठाणे, प्रवचन दिवाकर, युवा प्रेरक पूज्य श्री दीपेश मुनि जी म. ,परम विदुषी महासाध्वी श्री मंजुल श्री जी म.परम विदुषी महासाध्वी श्री डालिमा जी म. आदि  साध्वी डॉ. श्री अक्षिता जी म., साध्वी श्री रक्षिता जी म.,साध्वी श्री सृजना जी म., साध्वी श्री अंशिमा जी म. व आसपास विराजित समस्त साधु साध्वी वृंद की गरिमामय उपस्थिति के लिए एस एस जैन सभा ऋषभ विहार सदा ऋणी रहेगा ।
          कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर विराजित  गुरुओं की वंदना के साथ श्री राकेश जैन जी, श्री गौरव जैन जी सुपुत्र श्री जयपाल जैन जी ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
      कार्यक्रम में ऑल इंडिया जैन कांफ्रेंस के श्री महेन्द्र बोकरिया जैन, राष्ट्रीय व. उपाध्यक्ष,श्री रमेश जैन 'शामड़ी'
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री विनय जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,श्री सुभाष ओसवाल जैन राष्ट्रीय पर्यवेक्षक,श्री जयकुमार जैन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री सुभाष जी ओसवाल राष्ट्रीय पर्यवेक्षक जैन कॉन्फ्रेंस श्रीमती संतोष जैन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, श्री जितेंद्र जैन अध्यक्ष जैन कांफ्रेंस दिल्ली प्रदेश, संजीव जैन आनंदम सिटी, ललित जी ओसवाल महामंत्री जैन कांफ्रेंस दिल्ली प्रदेश, नरेश आनंद प्रकाश जैन अध्यक्ष जैन महासंघ दिल्ली प्रदेश, श्रीमती शीला जैन अध्यक्ष महिला समिति दिल्ली प्रदेश श्री दीपक जैन वरिष्ठ मंत्री जैन कांफ्रेंस दिल्ली श्री संदीप जैन सोनू प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री दिल्ली प्रदेश आदि अनेक सामाजिक राजनीतिक गणमान्य  महानुभावों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की । 


          कार्यक्रम के बारे में  विस्तार पूर्ण जानकारी देते हुए  एस एस जैन सभा ऋषभ विहार के महामंत्री अशोक कुमार जैन ख़ट्टे वाले ने बताया कि इस अवसर पर विविध राजनीतिक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिला। इसमें विशेष रूप से जैन महीला मंडल ऋषभ विहार द्वारा उवसग्गहरं स्तोत्र की घटना के आधार पर एक सुंदर नाटिका मंचन किया गया, जो की आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम में सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने शिरकत की।
             श्रीमती वन्दना जी जैन धर्मपत्नी श्री सुधीर कुमार जी जैन गौतम प्रसादी के लाभार्थी बनकर इस नेक आयोजन में अपनी भागीदारी दी  स्वागताध्यक्ष के रूप में श्रीमती इन्दु बाला जी जैन  मातुश्री दीपक जैन दिनेश जैन मनोज जैन सूरजमल विहार ने शिरकत की
श्री सत्यनारायण जटिया जी संसद सदस्य भाजपा, श्री मनोज जैन जी मनोनीत निगम पार्षद कार्यक्रम में राजकीय अतिथि के रूप में उपस्थित हुए  जिन्होंने श्रीसंघ जैन सभा ऋषभ विहार का मान सम्मान बढ़ाया।
             प्रवचन मधुर प्रवचनकार पूज्य श्री अनुपम मुनि जी म. ने बताया कि उवसग्गहरं स्तोत्र अद्भुत, लौकिक व अलौकिक सभी बंधनों से मुक्ति देने वाला है। 
 उपप्रवर्तक आनंद मुनि जी महाराज ने बताया कि उपसग्गहरं स्तोत्र के जाप की महिमा के बारे में बताया कि इस स्तोत्र  का पूरी निष्ठा के साथ जाप करने से आध्यात्यिक शांति और संतोष की प्राप्ति होती है। 
      प्रवचन दिवाकर दीपेश मुनि महाराज ने अपने प्रवचन मे फ़रमाया की 
यह स्तोत्र सभी प्रकार के कष्टों, बाधाओं और समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत शक्तिशाली माना जाता है। वहीं श्रमणी गौरव विदुषी महासाध्वी श्री शक्ति प्रभा जी महाराज ने बताया कि उवसग्गहरं स्तोत्र आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है।मानसिक तनाव चिंता  दूर होती हैं।  विवेक की वृद्धि होती है।सही और गलत का भेद समझने में अति सहायक होता है।


           डाॅ०साध्वी अक्षिता जी महाराज साध्वी श्री रक्षित जी महाराज ने उवसग्गहरं स्तोत्र की महिमा का गुणगान करके बताया की इस पाठ का सुमिरन करने से मन और हृदय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में  सहनशीलता बढ़ती है। व्यक्ति का स्वभाव  और विनम्र बनता है पारिवारिक और सामाजिक संबंध मधुराये जाते हैं। व्यक्ति को जन्म-मृत्यु के चक्कर से मुक्ति (मोक्ष) प्राप्त होती है। आध्यात्मिक, भौतिक जीवन को भी संतुलित और सुखद बनाती है।
           ऋषभ विहार जैन समाज  ने कार्यक्रम में उपस्थिति देने वाली सभी महान हस्तियों का माला पटका पहनकर सम्मान बढ़ाया कार्यक्रम के अंत में उपप्रवर्तक आनंद मुनि जी महाराज साहब ने मंगल पाठ सुना कर कार्यक्रम का समापन किया
    आयोजन का मंच संचालन प्रवचन दिवाकर श्री दीपेश मुनि जी महाराज ने बड़ी सफलता और दूरदर्शिता के साथ संचालन व उपसर्गहर स्तोत्र की बहुत सुंदर सराहनीय जप आराधना संपन्न करवाई।
           एस एस जैन सभा ऋषभ विहार की समस्त  कार्यकारिणी महिला मंडल नवयुवक मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण  सहयोग प्रदान किया आपका सपरिवार इस साधना के महायज्ञ में  पधारने पर  कोटि-कोटि धन्यवाद आभार व्यक्त किया