लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से रौंदा, कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

England Defeated New Zealand

England Defeated New Zealand

England Defeated New Zealand: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हरा दिया है. चौथे दिन 254 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 138 रनों पर ही ढेर हो गई. तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए.

न्यूजीलैंड ने चौथे दिन 55/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन ग्लेन फिलिप्स और कॉन्वे के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका. कॉन्वे 41 रन बनाकर आउट हुए जबकि फिलिप्स 44 रन बनाकर नॉटआउट रहे. इसके अलावा केन विलियमसन 18 रन बनाने वाले तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जबकि बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके.

इंग्लैंड की तरफ से एटकिंसन ने 5, रॉबिनसन और टंग को 2-2 विकेट मिले, जबकि बेन स्टोक्स को एक मिला. मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने की वजह ओली रॉबिनसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए जबकि बैट से दूसरी पारी में 29 रनों की अहम पारी खेली.

ENG vs NZ: पहली पारी

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में गेंदबाजी के अनुकूल हालात का पूरा फायदा उठाया था और इंग्लैंड को 140 रन पर समेट दिया था. काइल जैमीसन ने उस पारी में पांच विकेट लिए थे.

ENG vs NZ: दूसरी पारी

इसके बाद इंग्लैंड ने गेंदबाजी में जबरदस्त वापसी की और न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर समेटकर पहली पारी में 27 रन की बढ़त हासिल की. ​​टीम में वापसी कर रहे ओली रॉबिन्सन ने पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया.

ENG vs NZ: तीसरी पारी

मैच की तीसरी पारी में मेजबान टीम ने 226 रन बनाकर अपनी स्थिति और मजबूत की. अपना पहला मैच खेल रहे एमिलियो गे ने 57 रन की बेहतरीन पारी खेलकर प्रभावित किया और इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखने में मदद की. नाथन स्मिथ ने 6 विकेट लेने में सफल रहे.

ENG vs NZ: चौथी पारी

टेस्ट मैच की चौथी पारी में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 138 रनों पर ही ढेर हो गई. जिससे उनकों 115 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस पारी में गैस एटकिंसन ने पांच विकेट लिए. इस जीत के साथ इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई है. दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा.