सोनीपत में BJP की बड़ी जीत; मेयर सीट पर खिला 'कमल', राजीव जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को हराया, जानें कितने वोट मिलें
Sonipat Mayor Election Result 2026 Rajiv Jain Defeated Kamal Dewan
Sonipat Mayor Election Result 2026: सोनीपत नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां मेयर सीट पर 'कमल' खिल गया है। बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों के अंतर से हराया है। राजीव जैन ने 78,035 वोट हासिल किए। जबकि कमल दीवान को 54,788 वोट मिले। जबकि यहां से इनेलो उम्मीदवार आनंद कुमार को 5,210 वोट ही मिले पाये। बता दें कि सोनीपत मेयर पद के लिए पड़े वोटों की गिनती कुल 14 राउंड में पूरी की गई।

सोनीपत में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
सोनीपत मेयर सीट पर राजीव जैन की शानदार जीत होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखा जा रहा है। एक-दूसरे का मिठाई से मुंह कराया जा रहा है। वहीं स्थानीय नेता और कार्यकर्ता जैन को बधाइयाँ देने भी पहुंच रहे हैं। बता दें कि सोनीपत में बीजेपी का अच्छा होल्ड है और इसीलिए पहले से ही यह उम्मीद जताई जा रही थी कि मेयर सीट पर बीजेपी ही अपना कब्जा जमाएगी।
वहीं कांग्रेस की अगर बात करें तो उसकी हार के पीछे एक कारण उसका अंदरूनी विवाद भी हो सकता है। क्योंकि चुनाव के बीच सोनीपत कांग्रेस खेमे में अंदरूनी विवाद की खबरें सामने आती रहीं। बता दें कि इस बार सोनीपत मेयर पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। बीजेपी से राजीव जैन और कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान के अलावा इनेलो से आनंद कुमार और 6 आजाद उम्मीदवारों ने मेयर चुनाव में हिस्सा लिया।