BREAKING
महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष; लगातार दूसरी बार पार्टी की कमान, निर्विरोध चुने गए, घोषणा होते ही CM धामी ने मुंह मीठा कराया राजीव बिंदल बने हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष; प्रदेश में फिर से मिली पार्टी की कमान, जेपी नड्डा के करीबी माने जाते, कार्यकर्ताओं में जोश LPG सिलेंडर आज से इतना सस्ता; जुलाई के पहले दिन ही कीमत में बड़ी कटौती, इस राहत के बाद अब कितने रुपये खर्च करने होंगे 3 साल तक खुद को घर में कैद रखा; यह इंजीनियर अकेलेपन और डिप्रेशन से गंदगी के ढेर में जीता रहा, अब इस हालत में बाहर निकाला गया NHAI की वेबसाइट पर लिस्‍ट हुआ Annual Fastag Pass, रिचार्ज के बाद एक साल तक मिलेगी Toll Tax से राहत

ईडी के समक्ष सोनिया गांधी की पेशी, चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन

congress

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) द्वारा आज के लिए जारी समन की कार्रवाई के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस की सेक्टर 18 ईडी दफ्तर तक रैली थी। खराब मौसम के चलते प्रदर्शन दोपहर लगभग 12 बजे शुरु हुआ। कांग्रेसी जैसे ही रैली के लिए सेक्टर 35 कांग्रेस भवन से निकले उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 34/35 के चौक पर ही रोक लिया। यहां कांग्रेसियों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने सेक्टर-18 स्थित ईडी के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करना था।

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा अस्धिर दूबे, यूथ कांग्रेस के मनोज लुबाना ने भी अपने कार्यकर्ताओं सहित इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

कांग्रेस का विरोध मार्च सेक्टर 35 से शुरू होकर ईडी के दफ्तर तक जाना था। इससे पहले राहुल गांधी को ईडी ने लगातार कुछ दिन दफ्तर बुला कर घंटों पूछताछ की थी। उस दौरान भी चंडीगढ़ कांग्रेस ने ईडी के दफ्तर का घेराव करने का कार्यक्रम तय किया था।

कड़ी पुलिस सुरक्षा के चलते कांग्रेस को ईडी दफ्तर से काफी दूर बैठ कर धरना देना पड़ा था, लेकिन यह स्पष्ट है कि ईडी जानबूझकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान कर रही है। ईडी की कार्रवाई भाजपा से प्रेरित है और वह कांग्रेस को राष्ट्रीय मुद्दों पर दबाना चाहती है। कांग्रेस के शीष नेताओं पर कार्रवाई करके भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है