Sonali Phogat Death in Goa Suspicious: BJP नेता सोनाली फोगाट से कई बार Rape, हत्या की गई, भाई ने लगाया आरोप

BJP नेता सोनाली फोगाट से कई बार Rape, हत्या की गई: भाई ने कहा- बहन सब बता गई, कहती थी- PA उसके साथ गड़बड़ कर रहा है

Sonali Phogat Death in Goa Suspicious

Sonali Phogat Death in Goa Suspicious

Sonali Phogat Death in Goa Suspicious : बीजेपी नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की बीते मंगलवार सुबह मौत होने की खबर सामने आई थी| जिसने सबको चौंका दिया था| बताया गया था कि, सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक पड़ने से जान चली गई है| लेकिन परिवार वालों को यह यकीन नहीं हो रहा था कि सोनाली की सामान्य तरीके से मौत हुई है| परिवार वाले सोनाली की मौत संदिग्ध बता रहे हैं| बीते कल ही सोनाली की एक बहन ने बयान देते हुए कहा था कि सोनाली की मौत साजिश के तहत हुई है और वहीं अब सोनाली के भाई ने तो बेहद हैरतअंगेज आरोप लगाए हैं|

यह पढ़ें - सोनाली फोगाट ने मौत से पहले बनाया यह आखिरी वीडियो, देखें

दरअसल, सोनाली फोगाट के छोटे भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को लिखित में शिकायत दी है कि उसकी बहन यानि सोनाली फोगाट के साथ नशीली चीज देकर कई बार दुष्कर्म किया गया है| साथ ही दुष्कर्म की वीडियोज भी बनाई गईं| जिसके बाद इन वीडियोज को दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा| भाई रिंकू ने यह भी कहा कि सोनाली फोगाट की मौत अपने आप नहीं हुई है| संपत्ति हड़पने के लिए सोनाली की हत्या की गई है|

भाई रिंकू ने कहा कि सोनाली फोगाट के साथ जो भी होता रहा और जो भी हुआ है उसका जिम्मेदार मुख्य रूप से सोनाली का PA सुधीर सांगवान है| वहीं, रिंकू ने सुधीर सांगवान के एक दोस्त सुखविंदर नाम के एक शख्स भी नाम लिया है| रिंकू ने कहा कि इन दोनों के अलावा इनके साथ साजिश में और भी कुछ लोग शामिल हैं|

2019 में सुधीर ने की थी सोनाली से मुलाकात

गोवा पुलिस को लिखित शिकायत में रिंकू ने बताया कि 2019 में जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए तब रोहतक निवासी सुधीर सांगवान ने सोनाली से मुलाकात की थी| जिसके बाद सोनाली ने सुधीर सांगवान को अपने PA के रूप में काम पर रख लिया|

Sonali Phogat Death in Goa Suspicious
Sonali Phogat Death in Goa Suspicious

2021 में जो चोरी हुई वो सुधीर ने ही कराई

रिंकू ने शिकायत में यह भी बताया है कि, 2021 में सोनाली के घर जो चोरी हुई, वह भी सुधीर ने करवाई थी। रिंकू ने बताया कि, सुधीर सांगवान ने घर से पुराने कुक व अन्य स्टाफ को भी हटा दिया था| सोनाली के लिए खाने की व्यवस्था सुधीर खुद करता था| रिंकू ने बताया कि, एक दिन सोनाली का फ़ोन आया था| सोनाली ने फ़ोन पर बताया कि उसने सुधीर की लाई हुई खीर खाई है और खाने के बाद पता नहीं क्यों उसके हाथ पैर कांपने लगे हैं| हाथ पैर काम नहीं कर रहे हैं|

Sonali Phogat Death in Goa Suspicious
Sonali Phogat Death in Goa Suspicious

सुधीर ने कई बार सोनाली का रेप किया

रिंकू ने शिकायत में सोनाली के साथ कई बार रेप होने का भी जिक्र किया है| रिंकू के मुताबिक, सोनाली ने मरने से कुछ घंटों से पहले उसके जीजा को फ़ोन किया था और कह रही थी कि उसे बेचैनी सी हो रही है| सोनाली ने बताया कि सुधीर ने उसे खाने में कुछ मिलाकर दिया है| इस दौरान सोनाली ने यह भी बताया कि सुधीर सही आदमी नहीं है| उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है| नशीला पदार्थ खाने में मिलाकर सुधीर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है| वीडियोज भी बनाये हैं| सुधीर धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो वह वीडियोज वायरल कर देगा और उसका फ़िल्मी व राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा|

Sonali Phogat Death in Goa Suspicious
Sonali Phogat Death in Goa Suspicious
सोनाली का सबकुछ सुधीर के पास था

रिंकू ने बताया कि सोनाली का जो भी लेन-देन होता था, कोई प्रॉपर्टी का काम होता था वह सब सुधीर ही करता था| सोनाली के ATM बगैरा, घर की चाबियां सब सुधीर के पास रहती थीं|

गोवा में कोई शूटिंग नहीं थी

रिंकी ने यह भी आरोप लगाया है कि गोवा में कोई शूटिंग नहीं थी| सुधार झूठ बोलकर सोनाली को वहां ले गया|