Son-in-law rides a donkey on Holi
BREAKING
दिवाली बोनस की रकम हो जाएगी ज्यादा! ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जानिए किस तरह जेब में बढ़कर आएगा पैसा हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा; नायब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर अब इतनी की, CM के दौरे के बाद जापान से आ रहा निवेश पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत; पंचकूला में घर पर अचेत मिला, अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट हैप्पी बर्थ डे सीएम भगवंत मान; आसान न था एक स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर, PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

अरे! यहां होली पर दामाद को गधे पर बैठा घुमाया जाता है पूरा इलाका, माला भी पहनाते हैं... जरा वजह जानिए

son-in-law rides a donkey on holi

Son-in-law rides a donkey on Holi

होली एक बार फिर अपने रंग-संग में हमें रंगने को तैयार है| भारत के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से होली एक है और यह पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है| इस साल 17 मार्च को होलिका दहन है और 18 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी| वहीं, अपने देश में जब त्योहारों की बात आती है तो इस बीच परंपरा का जिक्र कैसे छूट जाए|

यह पढ़ें - बौखला गए हैं वो लोग... The Kashmir Files पर आज PM Modi के खुले बोल, देखें वीडियो

 

दरअसल, भारत में अनेक परम्पराएं हैं और ये हर घर में देखने को मिलती हैं| वहीं, कई परम्पराएं ऐसी भी हैं जो कि सामूहिक रूप से निभाई जा रही हैं| अब यही देख लीजिये कि भारत में एक ऐसी जगह भी है जहां परम्परा के अनुसार, होली पर दामाद को गधे पर बैठा पूरा इलाका घुमाया जाता है| अब है न यह अजीब| अगर दामाद की बात करें तो दामाद का रुतबा ही अलग होता है| जब वह ससुराल जाता है तो अपने आप को किसी अलग लेवल पर समझता है| लेकिन यहां लेवल-एवल बाद में, पहले गधे पर बैठो|

यह पढ़ें - PM Modi News: अपने ही नेताओं को पीएम मोदी की खरी-खरी, देखें कैसे दे डाली चेतावनी

 

महाराष्ट्र की वो जगह...

बताते हैं कि, महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में होली पर यह अजीबोगरीब परंपरा है जो कई वर्षों से चली आ रही है| महाराष्ट्र के विदा गांव में इस अजीबोगरीब परंपरा को निभाया जाता है| यहां नए नवेले दामाद को होली पर गधे की सवारी कराई जाती है और उसे उसके पसंद के कपड़े दिए जाते हैं| माला भी पहनाई जाती है|

यह पढ़ें - यूक्रेन की लड़कियां 'सस्‍ती' और 'सेक्‍सी', अरे दर्द न समझो पर ऐसी बातें तो न करो, लेकिन इस नेता की जुबान नहीं कांपी

 

यह परंपरा कैसे शुरू हुई....

बताते हैं कि, परंपरा की शुरुआत आनंदराव देशमुख नाम के एक निवासी ने की थी, जिसने अपने नए-नवेले दामाद को गधे पर घुमाया था और तब से यह जारी है| बताते हैं कि, दामाद को गांव के बीचोंबीच गधे पर बैठाया जाता है और गधे की यह सवारी एक मंदिर पर जाकर खत्म होती है|

 

यह पढ़ें - क्या होता है Government का मतलब? भगवंत मान का ये वीडियो देख हंसी आ जाएगी

Arth Parkash