Singer Sonu Nigam Attack Video Viral: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पर हमला; म्यूजिक इवेंट में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पर हमला; म्यूजिक इवेंट में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी शुरू हो गई धक्का-मुक्की, ये रहा घटना का VIDEO

Singer Sonu Nigam Attack Video Viral

Singer Sonu Nigam Attack Video Viral

Singer Sonu Nigam Attack Video Viral: बॉलीवुड के बेहद मशहूर सिंगर सोनू निगम पर हमले की एक घटना सामने आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि, सोनू निगम मुंबई के चेंबूर इलाके में एक म्यूजिक इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट खत्म होने के बाद जब वह स्टेज छोड़कर सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे तो इसी दौरान उन्हें जबरन रोकने की कोशिश की गई। सीढ़ियों पर उनके और उनकी टीम के साथ अचानक धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई। जहां इस बीच सोनू निगम को सुरक्षित करने में लगे उनकी टीम के दो लोगों को सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया गया। इस दौरान सोनू निगम सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे।

सेल्फी के लिए सोनू निगम से धक्का-मुक्की

सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की करने वाले शख्स का नाम स्वप्निल प्रकाश बताया जा रहा है। शख्स ने सेल्फी के लिए सोनू निगम को जबरन रोकने की कोशिश की और इस दौरान धक्का-मुक्की की। सोनू निगम ने बताया कि, इवेंट के बाद जब वह स्टेज से नीचे आ रहे थे तभी स्वप्निल नाम के इस शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा करने आए हरि और रब्बानी को इसने धक्का मार दिया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े।

सोनू निगम ने कहा कि, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई है ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने की न सोचें। इसके लिए हाथापाई करने के परिणाम खराब हो सकते हैं। सोनू निगम ने कहा कि, यह घटना जिस प्रकार से घटी है इसमें किसी की जान भी जा सकती है। उनकी टीम के सदस्य को जिस प्रकार से एकदम से धक्का दिया गया। अगर नीचे कोई पैनी या घातक चीज पड़ी होती तो?

मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया

फिलहाल, मुंबई पुलिस सिंगर सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 341 और धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के DCP हेमराजसिंह राजपूत ने बताया कि,  आरोपी स्वप्निल के खिलाफ आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है।

सोनू निगम पर हमले का वीडियो