"2023 बैच के IAS अफसरों की सादगी भरी शादी चर्चा में"

"2023 बैच के IAS अफसरों की सादगी भरी शादी चर्चा में"

Simple wedding of 2023 batch

"Simple wedding of 2023 batch

2023 बैच के दो युवा आईएएस अधिकारियों की शादी इन दिनों चर्चा में है. वजह सिर्फ यह नहीं कि दोनों प्रशासनिक सेवा में हैं, बल्कि यह भी कि उन्होंने दिखावे से दूर रहकर पहले कोर्ट मैरिज की और बाद में पारंपरिक फेरे लेने का फैसला किया है. मसूरी की पहाड़ियों में शुरू हुई  पहचान के साथ शुरू हुई इस प्रेम कहानी ने अब जीवनभर का साथ तय कर लिया है.

अलवर में एसडीएम पद पर तैनात माधव भारद्वाज और गुजरात के जामनगर में एसडीएम अदिति वासने ने अलवर के मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के समक्ष अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई. कार्यक्रम बेहद सादा रहा. न बैंड-बाजा, न लंबी गेस्ट लिस्ट और न ही किसी प्रकार का तामझाम. केवल दोनों के माता-पिता, भाई-बहन और कुछ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.