"सिद्धार्थनगर: पड़ोसी ने घर से 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए, आरोपित गिरफ्तार"
"Siddharthnagar: Neighbor steals gold and silver
सिद्धार्थनगर। पड़ोसी ने घर वालों के विश्वास को ठेस लगाते हुए आलमारी में रखे सोना-चांदी के आभूषणों की चोरी की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में खेसरहा थाना के बरगदवा गांव में हुई चोरी की घटना का दर्पाफाश किया।
खेसरहा थाना पुलिस ने चोरी के आभूषण और नकदी के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम खेसरहा थाना के बरगदवा गांव निवासी विशाल उर्फ छोटू है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि खेसरहा थाना के बरगदवा गांव में दिसंबर 2025 में एक घर में चोरी हुई थी। गांव निवासी शैलेश गौतम ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने माता-पिता के पास गुजरात चले गए थे। घर पर दादी व भाई साहिल व उसकी पत्नी मौजूद रही।
घर के आलमारी के तिजोरी में रखे सोने के मंगलसूत्र, हार, मांग टीका, झाला, नथिया, अंगूठी, चूड़ी समेत अन्य आभूषण की चोरी हुई। चोरी गए आभूषण की कामत करीब 20 लाख रुपये हैं। खेसरहा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की।
पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपित से पूछताछ की। कई चक्रों में प्रश्न किए तो उसने चोरी में संलिप्तता को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी के कुछ आभूषण कोबचने के बाद मिले 1.98 लाख रुपये के साथ हार, मंगलसूत्र, जंजीर, मांग टीका, झाला, नथिया, करधनी को बरामद किया।
आरोपित ने बताया कि उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ है। शादी में काफी रुपये कर्ज हो गया था। शैलेष जब अपने परिवार के साथ गुजरात राज्य चले गये तो उनके घर में साहिल व उसकी घर पर रह गए। एक दिन मौका देख रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी किए आभूषण को घर में छिपा कर रख दिया था। इसमें से कुछ को नेपाल में जाकर बेच दिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में यह रहे सम्मिलित
चोरी की घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा, पुलिस चौकी प्रभारी कुर्थिया जगत नारायन यादव, प्रभारी सर्विलांस नारायन लाल श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी राहुल सिंह, रामकिशुन ,जनार्दन, आरक्षी चंदन कुमार सिंह समेत अन्य रहे।