श्री सुरेश कुमार सिंह ने ज़ोनल हेड का पदभार संभाला, ग्राहक संतुष्टि व समावेशी विकास पर दिया जोर
Shri Suresh Kumar Singh Assumes Charge as Zonal Head
चंडीगढ़, अप्रैल 2026: Shri Suresh Kumar Singh Assumes Charge as Zonal Head: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ जोन ने अपने नव नियुक्त ज़ोनल हेड श्री सुरेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व वे रीजनल हेड, NMRO मुंबई के रूप में कार्यरत थे और बैंकिंग संचालन एवं व्यवसायिक नेतृत्व का समृद्ध अनुभव रखते हैं।
उनके आगमन पर स्टाफ में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उनका हार्दिक स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने बैंक के 8 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से ‘ग्राहक संतुष्टि’ (Customer Delight) सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उनके नेतृत्व में जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली एवं व्यवसायिक विकास को नई गति मिलने की अपेक्षा है।