श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में रणजीत सिंह के समय के फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शॉल उपहार में दिया
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में रणजीत सिंह के समय के फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शॉल उपहार में दिया

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में रणजीत सिंह के समय के फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को हिमाचली थाल

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में रणजीत सिंह के समय के फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को हि

शिमला, 22 मई, 2022 : केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फ्रांस में सेंट ट्रोपेज़ में एलार्ड स्क्वायर की यात्रा के दौरान, जनरल जीन फ्रेंकोइस एलार्ड और चंबा की उनकी पत्नी राजकुमारी बन्नू पान देई के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शॉल भेंट की। राजकुमारी का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सेंट ट्रोपेज़ का भारतीय संपर्क चार पीढ़ियों के बाद भी नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि सेंट ट्रोपेज़ में राजकुमारी के परिवार का बहुत सम्मान किया जाता है और उन्होंने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित किया है। मंत्री ने हाल ही में फ्रांस में संपन्न कान फिल्म समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इससे पहले, मंत्री ने सेंट ट्रोपेज़ में महाराजा रणजीत सिंह, उनके सेना जनरल और उनकी पत्नी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।