Shopkeeper shot in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में दुकानदार को गोली मारी: करियाना स्टोर पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, फरार

कुरुक्षेत्र में दुकानदार को गोली मारी: करियाना स्टोर पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, फरार

Shopkeeper shot in Kurukshetra:

Shopkeeper shot in Kurukshetra:

Shopkeeper shot in Kurukshetra:  कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा गांव में शनिवार रात एक करियाना स्टोर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार रामवीर शर्मा को गोली मार दी। घटना रात करीब 9 बजे हुई और स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल रामवीर शर्मा को परिजनों ने तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

नेता कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ गोल्डी ने बताया कि वह अपने पिता रामवीर शर्मा के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाश अचानक स्टोर में घुसे और उनके पिता पर फायरिंग कर दी। एक गोली रामवीर शर्मा के पेट में लगी, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़े।

गोल्डी ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपने पिता को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। गोली पेट के साइड से आर-पार होने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सीआईए और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी वारदात से पहले पिस्टल साफ करते हुए स्टोर में जाते दिखाई दे रहे हैं। एक आरोपी ने सफेद और दूसरे ने पीले रंग की कैप पहन रखी थी। मात्र 3 सेकेंड में फायरिंग कर दोनों बदमाश तेजी से बाइक पर फरार हो गए।

गोल्डी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग भी गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।