शक्ति से सफलता की मिठास: शिवानी पटेल ने ‘बनारसी हनी’ से रचा आत्मनिर्भरता का नया इतिहास

शक्ति से सफलता की मिठास: शिवानी पटेल ने ‘बनारसी हनी’ से रचा आत्मनिर्भरता का नया इतिहास

Shivani Patel creates a new history

Shivani Patel creates a new history of self-reliance with 'Banarasi Honey'

लखनऊ। Shivani Patel creates a new history of self-reliance with 'Banarasi Honey', उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘नारी सशक्तीकरण’ और 'आत्मनिर्भर यूपी' का संकल्प अब गांवों की पगडंडियों पर साफ दिखने लगा है। वाराणसी के ओदार गांव की शिवानी पटेल इस बदलाव का सबसे ताजा और जीवंत उदाहरण बनकर उभरी हैं। कभी निजी क्षेत्र की नौकरी में सीमित रहने वाली शिवानी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) योजना के माध्यम से न केवल अपनी तकदीर बदली, बल्कि 'बनारसी हनी' जैसा एक सफल ब्रांड खड़ा कर प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिख दिया है।

सपनों को मिला सरकारी योजनाओं का आधार

शिवानी पटेल के इस सफल व्यवसाय की शुरुआत बेहद साधारण थी। अपना उद्यम शुरू करने की चाहत लिए उन्होंने मधुमक्खी पालन के महज 5 बक्सों से काम शुरू किया था, लेकिन पूंजी की कमी उनके सपनों के विस्तार में सबसे बड़ी बाधा थी। शिवानी बताती हैं कि उनके संघर्ष को तब सही दिशा मिली जब उन्हें योगी सरकार की 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' योजना के बारे में पता चला। इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए उन्हें ब्याजमुक्त ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने मधुमक्खियों के नए बक्से खरीदे और अपने छोटे से काम को व्यावसायिक रूप प्रदान किया।

'बनारसी हनी': शुद्धता और स्वावलंबन की पहचान

सरकार के वित्तीय सहयोग और शिवानी की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज उनका शहद उत्पादन व्यापक स्तर पर पहुंच गया है। शिवानी ने अब अपना खुद का ब्रांड स्थापित कर लिया है, जिसके तहत वे 'मल्टी-फ्लोरल' और 'सरसों' जैसे शुद्ध शहद की विभिन्न किस्में बाजार में उपलब्ध करा रही हैं। वे खुद बक्सों की निगरानी करने से लेकर शहद निकालने तक की पूरी प्रक्रिया को अपने परिजनों के साथ मिलकर शुद्धता के मानकों पर पूरा करती हैं। शिवानी पटेल की यह यात्रा प्रमाणित करती है कि यदि महिलाओं के पास स्पष्ट विजन हो और सरकार का ठोस सहयोग मिले, तो वे आत्मनिर्भरता के हर शिखर को छू सकती हैं।