हिमाचल में ऐसा भयानक कत्ल: शिमला में बेटा बना 'बदमाश', की रूह कंपा देने वाली हरकत, मां को तलवार से काटा, देखिये कितने वार किये?

हिमाचल में ऐसा भयानक कत्ल: शिमला में बेटा बना 'बदमाश', की रूह कंपा देने वाली हरकत, मां को तलवार से काटा, देखिये कितने वार किये?

Shimla Son Murderd His Mother

Shimla Son Murderd His Mother

Shimla Son Murderd His Mother : आज के समय में रिश्तों (Relations) का ऐसा भयानक कत्ल (Murder) हो रहा है कि जिसे देखकर रूह कांप जा रही है और लगता है कि ऐसे कैसे चलेगी यह दुनिया| हद तो तब है कि जिसकी कोख से जन्म लिया उसी मां (Mother) का कत्ल करने में एक बेटा (Son) देर नहीं लगा रहा है| उसके हाथ नहीं कांप रहे हैं|

बतादें कि, ऐसा ही एक ताजा और दिल दहला देने वाला मामला हिमाचल प्रदेश (Himachal) की राजधानी शिमला (Shimla) से सामने आया है| जहां एक सगे बेटे ने अपनी मां को तलवार से काट डाला और उसे मौत के घाट (Shimla Son Murderd His Mother) उतार दिया| मां की तड़प-तड़पकर मौत हो गई| अब यहां बेहद मार्मिक सवाल यह है कि क्या इस मां ने ऐसे बेटे को इसीलिए जन्म दिया था कि एक दिन वह उसे तड़पा-तड़पाकर मारेगा?

शिमला के जुन्गा के ठुण्ड गांव का मामला...

बतादें कि, यह बड़ी वारदात (Shimla Mother Murder) शिमला के जुन्गा के ठुण्ड गांव में हुई है| जानकारी के मुताबिक, देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया| बताया जाता है कि, आरोपी बेटा पहले फरार हो गया था लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है| आरोपी बेटे की पहचान रामेश्वर के रूप में हुई है|

मृतक महिला के एक अन्य बेटे ने बताया कि, उसके पिता की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है| इसके अलावा उसकी तीन बहनें हैं और दो अन्य भाई हैं| बहनों की शादी हो चुकी है| वहीं तीन भाइयों में रामेश्वर बीच का है| पूरी दास्तां बताते हुए बेटे ने बताया कि मंगलवार रात अचानक से मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी| आवाज सुनकर जब मौके पर जाकर देखा तो रामेश्वर मां पर तलवार से वार कर रहा था|

इधर, जैसे-तैसे उसे रोका गया और तलवार छुड़ाई गई लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी| रामेश्वर तलवार से मां के ऊपर कई वार कर उनका गला, मुंह, बाजू काट चुका था| मां की जान बच नहीं सकी| वहीं, इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई| फिलहाल, अब पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है| आरोपी बेटानशेड़ी बताया जा रहा है और ये पारिवारिक कलह का मामला लग रहा है| बरहाल, जो भी हो इस वारदात से इलाके में आरोपी बेटे के खिलाफ लोगों में रोष पैदा हो गया है|