UPSC 2025 Result: शामली की बेटी आस्था जैन ने रचा इतिहास, हासिल की 9वीं रैंक; मेरठ के तुषार भी चमके

UPSC 2025 Result: शामली की बेटी आस्था जैन ने रचा इतिहास, हासिल की 9वीं रैंक; मेरठ के तुषार भी चमके

astha-R-1772794279088_v

Shamli girl Aastha Jain creates history, secures 9th rank

शामली। Shamli girl Aastha Jain creates history, secures 9th rank; कस्बा कांधला निवासी आस्था जैन ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे उनके परिवार और कस्बे में खुशी का माहौल है। सूचना मिलते ही माता-पिता को परिवार की महिलाओं की मिठाई खिलाई।

कस्बे के मुहल्ला सराव ज्ञान निवासी अजय कुमार जैन किराना व्यापारी हैं। उनकी पत्नी ममता जैन गृहणी हैं। उनकी पुत्री आस्था जैन शुरू से ही मेधावी रही हैं।
पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल की और आइपीएस बनी थीं, लेकिन उनका लक्ष्य आइएएस बनना था, इसलिए उन्होंने फिर से साल 2024 में परीक्षा दी तब 186 रैंक आई थी। इस बार तीसरे प्रयास में आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है।

आस्था जैन फिलहाल हैदराबाद में आइपीएस की ट्रेनिंग कर रही हैं। उनके स्वजन ने बताया कि बेटी ने फोन कर परिणाम की जानकारी दी। आस्था के एक भाई और तीन बहन हैं।

मेरठ के तुषार गिरी ने भी पाई कामयाबी

मेरठ में शास्त्रीनगर निवासी तुषार गिरी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 395वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तुषार की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता एसबी गिरी ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए बेहद खास है और इससे बड़ी खुशी उनके लिए और क्या हो सकती है.
तुषार गिरी मूल रूप से मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खटकी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार शास्त्रीनगर में रहता है।
उन्होंने मुख्य रूप से स्वयं अध्ययन (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से तैयारी की और सफलता हासिल की। हालांकि शुरुआती तीन वर्षों तक उन्होंने कोचिंग के माध्यम से भी तैयारी की थी.
तुषार की प्रारंभिक शिक्षा विज्ञान विषय से हुई और उन्होंने एनआइटी पटना से बीटेक किया। बाद में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अपना वैकल्पिक विषय बदलकर दर्शनशास्त्र (फिलासाफी) रखा और उसी के साथ परीक्षा पास की।

तुषार की सफलता से होली के अवसर पर परिवार की खुशियां और भी बढ़ गई हैं। परिवार के बुजुर्गों ने कहा कि होली के बाद ही ईश्वर तुषार ने पूरे परिवार को खुशी का बड़ा तोहफा दे दिया।