हरिद्वार में कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात, कंधे में लगी गोली
Sensational shooting incident in Haridwar
हरिद्वार। Sensational shooting incident in Haridwar, कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के समीप देर रात एक कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर पैदल लौट रहा था।
बताया गया कि हाईवे किनारे विश्राम के दौरान निकट के पुल पर कुछ युवकों से शोर-शराबे को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो युवक हाइवे किनारे पहुंचे, इस दौरान एक युवक ने कांवड़िए अजय पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने ऋषिकेश एम्स भेजा
पुलिस ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में ऋषिकेश एम्स भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए, लेकिन, अपनी एक बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ गए। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।