“गोरखपुर: रामगढ़ताल में युवती का शव मिलने से सनसनी”
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

“गोरखपुर: रामगढ़ताल में युवती का शव मिलने से सनसनी”

Sensation after young woman  body found in Ramgarhtal

Sensation after young woman's body found in Ramgarhtal

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्थित रामगढ़ताल में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में शव तैरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में शव एक युवती का पाया गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में हुई पहचान, लेखपाल की बेटी थी

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मृत युवती की पहचान श्रद्धा त्रिपाठी उर्फ निशु (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वह कैंट थाना क्षेत्र के डिबिया धोबी टोला की रहने वाली थी. श्रद्धा के पिता संजय त्रिपाठी पेशे से लेखपाल हैं.

पुलिस के अनुसार, श्रद्धा मंगलवार रात से ही घर से लापता थी. परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. बुधवार को उसका शव रामगढ़ ताल में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया.

मानसिक परेशानी के कारण सुसाइड की आशंका

पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार श्रद्धा मानसिक रूप से परेशान रहती थी. इसी वजह से परिवार वाले उसे अकेले बाहर जाने नहीं देते थे. पुलिस को आशंका है कि मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या की हो सकती है.

हालांकि, शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.