स्व. चौधरी दलबीर सिंह के सपनों को साकार कर रही हैं सैलजा- राकेश तंवर
Selja is fulfilling the dreams of the late Chaudhary Dalbir Singh
स्व. चौधरी दलबीर सिंह के जन्मदिवस पर पृथला में कार्यक्रम आयोजित
पलवल। दयाराम वशिष्ठ: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य एवं पृथला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश तंवर के संयोजन में बृहस्पतिवार को पृथला स्थित कार्यालय पर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चौधरी दलबीर सिंह की जयंति श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए गरीब व कमेरे वर्ग के हितार्थ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश तंवर ने कहा कि स्व. चौधरी दलबीर सिंह का समस्त जीवन हरियाणा के हर वर्ग के व्यक्ति के हितार्थ रहा है तथा हम-सब के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने एक मसीहा की भांति हमेशा शोषितों, पीडितों व वंचित वर्ग का मार्ग प्रशस्त किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। इतना ही नहीं उन्होंने रचनात्मक सोच व जनकल्याणकारी कार्यों से जनता के दिलों में विशिष्ट जगह बना ली। हम उनकी जयंती पर न केवल याद करते हैं बल्कि अपने राजनैतिक क्षेत्र में उनको अपना आदर्श मानते हैं। यही कारण है कि आज भी स्वर्गीय चौ. दलबीर सिंह जी को बडे आदर व सम्मान के साथ याद किया जाता है। आज उनकी पुत्री कुमारी शैैलजा उनके सपनों को साकार कर रही हैं तथा अपने पिता के बताए मार्ग पर चलते हुए न केवल हरियाणा बल्कि समूचे देश में आम, गरीब, किसान, युवा, महिला, मेहनतकश, दलित, पिछडों की आवाज को बुलंद कर रही हैं। कुमारी सैलजा ने जहां केन्द्रीय मंत्री रहते हुए ईमानदारी की मिशाल पेश की वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जहां प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान की वहीं आज राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं सिरसा की सांसद रहते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी दलबीर जी को हम अब देख तो नहीं सकते, लेकिन उन्हें महसूस कर सकते हैं, आज के हरियाणा में हर उस जगह चौधरी दलबीर जी उपस्थित हैं जहां अन्याय पर न्याय की जीत होती है, हर उस गरीब के घर चौधरी साहब आज भी होते हैं जहां उसके अधिकार मिल रहे हैं और जिस पीढी में मैं भी शामिल हूँ, उस पीढी को संघर्ष करने की प्रेरणा चौधरी दलबीर के जीवन से मिली है। इसी का परिणाम है कि आज हरियाणा के जन-जन में कुमारी सैलजा वास करतीं है और वह दिन दूर नहीं जब वह प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर हर जन के हितार्थ के लिए कार्य करेंगी।
इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रेणु तंवर व जितेन्द्र चंदेलिया, सरजीत पहलवान, रविन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, कुशल चौधरी, सेठी खान, साहिल सेलाठी, डॉ. विजय, ततपाल वशिष्ठ, संजय चंदेलिया आदि भी मुख्य रूप से मौजूद थे।