Chief Minister Arvind Kejriwal :मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कर दिए वायदे देखें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कर दिए वायदे देखें

Chief Minister Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कर दिए वायदे देखें

तिरंगा यात्रा में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ में रहे मौजूद

आदमपुर मंडी, 8 सितंबर
आम आदमी पार्टी की ओर से आदमपुर के उपचुनाव में जबरदस्त दस्तक दी है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में क्रांति चौक से आम आदमी पार्टी हजारों समर्थकों के सैलाब के साथ आदमपुर मंडी स्थित रैली स्थल पर पहुंचा। 

दो घंटे में क्रांति चौक से पहुंचे रैली स्थल

क्रांति चौक से रैली स्थल तक पहुंचे में दो घंटे लग गए। आम आदमी पार्टी की मेक इंडिया नंबर वन तिरंगा यात्रा में स्थानीय निवासियों का भारी जनसमूह समर्थन में नजर आया। मेक इंडिया नंबर-1 तिरंगा यात्रा का स्थानीय निवासियों ने जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया। और छतों से फूल भी बरसाएं.. साथ ही जगह जगह पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मेक इंडिया नंबर-1 तिरंगा यात्रा के दौरान आदमपुर की गलियां भी भारत माता के जयकारों से गूंज उठी.. इस दौरान हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, डॉ अशोक तंवर, भूपेंद्र बेनीवाल और सितेंद्र सिंह, राम प्रसाद गढ़वाल मौजूद रहे..
यह  किए वायदे 


- मैं पूरी दुनिया में स्कूल-अस्पताल ठीक करते घूम रहा हूं, मैं हरियाणा का बेटा हूं, आप भी मेरे से स्कूल-अस्पताल ठीक करा लो- अरविंद केजरीवाल

एक समय आदमपुर की टोर होती थी, यहां की सीट जितवा दो चौधर वापस दिला दूंगा, पूरी दुनिया में आदमपुर का नाम होगा: अरविंद केजरीवाल

हरियाणा में मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन के दौरान बोले अरविंद केजरीवाल- ‘‘आदमपुर उपचुनाव में जीत 2024 में हरियाणा में ‘‘आप’’ की सरकार बनाने का खोलेगी द्वार

मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली देने का वरदान भगवान ने सिर्फ केजरीवाल को दिया है : अरविंद केजरीवाल

- खासतौर पर युवाओं से अपील करता हूं कि आपको पुरानी राजनीति खत्म करनी है और आदमपुर में नई राजनीति लेकर आनी है- अरविंद केजरीवाल

- खट्टर सरकार रोज सरकारी स्कूल बंद कर रही हैं, सरकारी स्कूल बंद कर देंगे, तो गरीब का बच्चा कहां जाएगा?- अरविंद केजरीवाल

- हमें सरकारी स्कूलों को बंद नहीं करने हैं, बल्कि और बढ़ाने के साथ उनको शानदार भी बनाने हैं- अरविंद केजरीवाल

- सारी पार्टियों ने अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया, आम आदमी पार्टी एक नई पार्टी है, युवा नए विचार लेकर आएं और हम सारे मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे- अरविंद केजरीवाल

- मैंने जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दे दिया, तो ये लोग कहते हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है- अरविंद केजरीवाल

- मैं पैसे चोरी कर स्विस बैंक में तो नहीं लेकर जा रहा हूं, जनता का पैसा जनता में ही बांट रहा हूं- अरविंद केजरीवाल

- इन्होंने आपके टैक्स के पैसे से अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए के कर्जे माफ कर दिए, इसलिए महंगाई हो रही है- अरविंद केजरीवाल

- इन्होंने दिल्ली में हमारी सरकार गिराने के लिए 40 विधायक तोड़ने की योजना बनाई थी, इसके लिए 800 करोड़ रुपए लेकर आए थे- अरविंद केजरीवाल

- मैं भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के लिए दिल्ली से निकला हूं और पूरे देश में जाउंगा- अरविंद केजरीवाल

- जो लोग भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना चाहते हैं, वो 9510001000 पर मिस्ड कॉल कर इस मिशन से जुड़ें- अरविंद केजरीवाल

- भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा, युवाओं को रोजगार, सबको अच्छा इलाज देना पड़ेगा- अरविंद केजरीवाल

- मेरी जिंदगी का अब एक ही मिशन भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है, हम पूरे देश को इकट्ठा करेंगे और सारे मिलकर देश को नंबर वन बनाएंगे- अरविंद केजरीवाल

आदमपुर के लोगों का प्यार देख कर लग रहा है, इस बार कुछ न कुछ तो नया करेंगे : भगवंत मान

क्या कुलदीप बिश्नोई आदमपुर की जनता से पूछ कर बीजेपी में गया ? : भगवंत मान

क्या जेजेपी पार्टी ने ये बोल कर वोट मांगे थे कि हम बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे : भगवंत मान

जब नेता बदल जाते हैं तो आदमपुर वालों इस बार तुम भी बदल जाओ : भगवंत मान

न पैसों में बीजेपी का मुकाबला कर सकते, न गुंडागर्दी करते हैं, हमारी सरकार सच्चाई और ईमानदारी की : भगवंत मान

जिस झाड़ू से आपका मकान और दुकान साफ करते थे, अब उस झाड़ू से सारा हिन्दुस्तान साफ करेंगे : भगवंत मान

बड़ी बड़ी भ्रष्टाचार की दुकानें बंद होंगी, 107 नंबर दुकान भी बंद होगी : भगवंत मान

इस बार कुलदीप बिश्नोई के अहंकार को तोड़ेगी आदमपुर की जनता : भगवंत मान

दिल्ली की जनता एक बार झाड़ू का बटन दबाकर और बटनों को भूल गई : भगवंत मान

कांग्रेस की हालत उस 90 साल के बुजुर्ग जैसी हो गई, अब कुछ नहीं है घर बैठा कर सेवा करो : भगवंत मान

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरी दुनिया में स्कूल और अस्पताल ठीक करते घूम रहा हूं। पूरी दुनिया की बिजली मुफ्त करते घूम रहा हूं। हरियाणा वाले आप भी मेरे से करा लो। मेरी यह जन्मभूमि है। मेरा अपना ही गांव है। खट्टर साहब रोज सरकारी स्कूल बंद करते घूम रहे हैं। सरकारी स्कूल बंद कर देंगे, तो गरीब का बच्चा कहां जाएगा। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। सरकारी स्कूलों को इन्होंने कबाड़खाना बना रखा है। एक आम आदमी मजबूरी में सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे को भेजता है। दिल्ली में हमने उल्टी गंगा बहा दी। दिल्ली में पिछले दो-तीन साल में 4 लाख बच्चों ने अपने नाम प्राइवेट स्कूलों से कटवा कर सरकारी स्कूलों में दखिला लिया है। अब अमीर लोग भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं। मैं हरियाणा के सरकारी स्कूल भी ठीक कर दूंगा। मुझे करने आते हैं। मैंने दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को भी ठीक कर दिया। पहले अनाप-सनाप फीस बढ़ा देते थे। अब फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी। हमें सरकारी स्कूलों को बंद नहीं करने हैं, बल्कि और बढ़ाने हैं। साथ ही उनको शानदार बनाना है। ये बच्चे कम बताकर सरकारी स्कूलों को बंद कर देते हैं। इन्होंने सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर रखा है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। सरकारी स्कूलों को शानदार बना दे, जनता अपने बच्चों को भेजनी चालू कर देगी। हमें शिक्षा, अस्पताल ठीक करने हैं। ये कहते हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। इनका एक-एक मंत्री को 4-4 हजार रुपए हर महीने बिजली मुफ्त मिलती है, वो फ्री की रेवड़ी नहीं है, लेकिन केजरीवाल ने जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दे दी, तो कहते हैं कि फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। मैं पैसे चोरी कर स्विस बैंक में तो नहीं ले जा रहा हूं। मैं जनता का पैसा जनता में ही बांट रहा हूं। मेरे पास क्या है? मैं फक्कड़ आदमी हूं। इन्होंने सीबीआई और ईडी भी भेज ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। हमारे साथ सिर्फ जनता का आशीर्वाद है।

दो साल बाद हरियाणा का चुनाव है, आप अपने बेटे को एक मौका देकर देख लो, हरियाणा को ना बदल दूं, तो अगली बार मुझे लात मारकर भगा देगा- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो साल बाद हरियाणा का विधानसभा चुनाव है। आप अपने लाल (केजरीवाल) को एक मौका देकर देख लो। हरियाणा को ना बदल दूं, तो मेरे को लात मारकर हरियाणा से बाहर भगा देगा। मैं दोबारा हरियाणा में नहीं आउंगा। आदमपुर का उपचुनाव विधानसभा चुनाव का ट्रेलर अभी है। आदमपुर विधानसभा का उपचुनाव तीन-चार महीने बाद है। अभी आपका जो मौजूदा विधायक है, वो पिछले 24 साल से विधायक है। उसने कुछ अच्छा काम किया हो, तो उसको वोट दे देना और अगर नहीं किया हो तो इस बार अपने को परिवर्तन लाना है। 2019 में हम पंजाब में एक सीट जीते थे। संगरूर से भगवंत मान जीतकर सांसद बने थे और 2022 में पंजाब के अंदर हमारी सरकार बन गई। आम आदमी पार्टी को 2022 में आदमपुर की सीट जीता दो, 2024 में हरियाणा के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। यह आपको यकीन दिलाता हूं। एक समय था, जब आदमपुर की पूरे हरियाणा के अंदर चौधराहट होती थी। इस बार आम आदमी पार्टी को जीता दो, चेन्नई, पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत पूरे देश में चर्चे हो जाएंगे कि आदमपुर में आम आदमी पार्टी जीत गई। आदमपुर की चौधराहट वापस आ जाएगी और आदमपुर गेट होगा, उस गेट के जरिए आम आदमी पार्टी 2024 में हरियाणा में अपनी सरकार बनाएगी। मैं खासकर युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि इसमें आपको लगना पड़ेगा। आपको नई राजनीति लेकर आनी है। पुरानी राजनीति खत्म करनी है। सारी पार्टियों ने मिलकर हम सब को लूट लिया। चाहे कोई भी पार्टी हो, अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी एक नई पार्टी है। नए चेहरे, नई उर्जा, नए विचार हैं। सभी युवा नए विचार लेकर आएं और हम सारे मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे। सबको अपने बच्चे पढ़ने हैं और उनको केजरीवाल ही पढ़ाएगा। सबको मुफ्त बिजली भी केजरीवाल ही देगा। आपके किसी भी जाति के हों, आपके बच्चों को शिक्षा और नौकरी तो केजरीवाल ही देगा, बाकी सबको तो आप लोगों ने आजमा कर देख लिया है। 

ये किसानों और छात्रों के कर्जे नहीं माफ करते हैं, लेकिन इन्होंने अपने दोस्तों अरबों रुपए के कर्जे माफ कर दिए- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चारों तरफ महंगाई हो रही है। सभी महंगाई से दुखी हैं। क्यों महंगाई हो रही है? क्योंकि इन्होंने पिछले कुछ सालों में अनाप-सनाप इतने टैक्स लगा दिए हैं, जिसकी वजह से महंगाई हो रही है। एक बच्चा भी टैक्स भरता है। एक रोटी पर एक रुपए जीएसटी लगता है। एक कप दही के उपर एक रुपए जीएसटी लगता है। कपड़ों, पंखा, बिजली, दही, शहद, गेहूं, चावल पर भी टैक्स लगता है। पिछले दिनों ने इन्होंने खाने-पीने की चीजों पर भी टैक्स लगा दिया है। बस हवा ही बाकी है। एक बार और ये सरकार में आ गए, तो उस पर टैक्स लग जाएगा। अंग्रेजों ने भी खाने-पीने की चीजों पर टैक्स नहीं लगाया था। आप जो अरबों-खरबों रुपए टैक्स देते हैं, ये कहां जाता है। यह सारा पैसा सरकार के पास जाता है और सरकार इस अरबों-खरबों रुपए इनके दोस्तों की जेब में जाता है। इन्होंने अपने दोस्तों अरबों-खरबों के कर्जे माफ कर दिए। इनके कई दोस्त बैंकों से कर्जे ले रखे हैं और जब बैंक उनके पास आया, तो उनकी नीयत खराब हो गई। ये किसानों और छात्रों के कर्जे नहीं माफ करते हैं। इनका एक दोस्त 87 हजार करोड़ रुपए का कर्जा ले रखा है। इन्होंने उसका सारा कर्जा माफ कर दिया। आपने रोटी, दूध पर जो जीएसटी दिया था, उसका पैसा था। एक दूसरे दोस्त का 12 हजार करोड़ रुपए कर्जा था, वो भी सारा माफ कर दिया। इन्होंने आपके टैक्स के पैसे से अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए के कर्जे माफ कर दिए। इसलिए देशभर में महंगाई हो रही है। मैं जो कह रहा हूं, वो बिल्कुल सच बोल रहा हूं। अगर कुछ भी झूठ बोलूंगा, ये मेरे उपर केस कर देंगे। मैं पढ़ा-लिखा इनकम टैक्स का आदमी हूं। मैं इनके चोर-चकारी सब समझता हूं। 

इन्होंने विधायक खरीदने में 6 हजार करोड़ रुपए लगा दिए, यह आपके जीएसटी का पैसा है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने दिल्ली में हमारी सरकार गिराने की कोशिश की। दिल्ली में 70 में से 62 सीट हमारी है। इन्होंने हमारे 40 विधायक तोड़ने की योजना बनाई। ये लोग हमारे विधायकों से बोले कि केजरीवाल को छोड़ दो और भाजपा में आ जाओ। आपको मंत्री भी बनाएंगे और 20-20 करोड़ रुपए भी देंगे। लेकिन हमारे सभी विधायक ईमानदार और सरीफ लोग हैं। 20-20 करोड़ रुपए के हिसाब से ये लोग 800 करोड़ रुपए लेकर आए थे। ये 800 करोड़ रुपए कहां से आए। इन्होंने मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा, असम में सरकार तोड़ी और अभी तक ये 277 एमएलए खरीद चुके हैं। अगर 20-20 करोड़ रुपए के हिसाब से अब तब इन्होंने विधायक खरीदने में करीब 6 हजार करोड़ रुपए लगा दिए। यह आपके जीएसटी का पैसा है। इसलिए महंगाई हो रही है। 

जिस दिन 130 करोड़ लोग इकट्ठे हो गए, भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 सालों में कितने देश हमसे आगे निकल गए। सवाल उठता है कि हम पीछे क्यों रह गए। हम किसी से कम तो नहीं हैं। भारत में सबसे बुद्धिमान लोग रहते हैं। फिर हमारा देश गरीब क्यों रह गया, हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं मिलती, हमारे लोग अनपढ़ क्यों रह गए। भगवान ने भारत को सबकुछ दिया है। पिछले 75 में इन पार्टियों और नेताओं ने गंदी राजनीति के सिवाय कुछ नहीं किया है। उसी के लिए दिल्ली से निकला हूं और पूरे देश में जाउंगा। इस देश के 130 करोड़ लोगों को इकट्ठा करना है। जिस दिन 130 करोड़ लोग इकट्ठे हो गए, भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है। हमें भारत को दुनिया का नंबर वन देश बना है। इसके लिए हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा, युवाओं को रोजगार, सबको अच्छा इलाज देना पड़ेगा। हमें स्कूल और अस्पताल खोलने पड़ेंगे। जब तक यह होगा, तब तक भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बनेगा। 75 साल पहले हम सारे इकट्ठे हुए थे और हमने अंग्रेजों को भारत से बाहर फेंक दिया था। एक बार फिर सभी इकट्ठे हो जाओ, हम सभी मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। हमारी इस मुहिम से जुड़ने के लिए 9510001000 पर मिस्ड कॉल कर जुड़ सकते हैं। इसमें कोई पार्टीबाजी नहीं है। जो लोग देश को दुनिया का नंबर वन देश बनाना चाहते हैं, वो सारे लोग इस मिशन से जुड़िए। मेरी जिंदगी का अब एक ही मिशन है कि अब भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। हम सारे मिलकर बनाएंगे, अकेले किसी के वश की बात नहीं है। हम पूरे देश को इकट्ठा करेंगे। 


आदमपुर की जनता का प्यार देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां की जनता कुछ नया करने वाली है- भगवंत मान

वहीं, पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदमपुर के लोगों का प्यार देखकर इस बात का अंदाजा सहज ही लग सकता है कि आदमपुर के लोग कुछ तो नया करने वाले हैं। नेता आपके पास आकर वोट मांगते हैं और आप वोट देते हो। वो नेता विधानसभा में जाकर कहते हैं कि हम इतने लाख लोगों के प्रतिनिधि हैं। हमें इस सवाल का जवाब दो, क्योंकि लोग हमसे सवाल पूछते हैं। हम अपनी विधानसभा में जाकर क्या जवाब देंगे। मेरा सवाल यह है कि जब वो नेता पार्टी बदलते हैं, तब क्या आपसे पूछते हैं? क्या कुलदीप विश्नोई ने आपसे पूछा कि मैं भाजपा में चला जाउं? क्या जेजेपी ने आपको बताया कि आप हमें वोट दो हम खट्टर के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। नहीं पूछा। उस समय जनता कहा होती है? ईवीएम मशीन का बटन हाथ के पंजे, हाथी, कमल या झाड़ू का नहीं है, बल्कि वो बटन आपके बच्चों की अच्छी शिक्षा, बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य, आपको मिलने वाली सस्ती बिजली, 18 साल से उपर की महिलाओं को मिलने वाले एक-एक हजार रुपए के सम्मान का बटन है। जब ये बदल जाते हैं, तो जनता भी बदल जाए। आदमपुर की जनता के पास सबक सिखाने का एक मौका आया है। आप आम आदमी पार्टी को जीताकर इनको सबक सिखा दो। पंजाब में भी पहले ऐसा हुआ। आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अभी पंजाब में सरकार बने साढ़े पांच महीने हुए हैं। अब पंजाब में एक विधायक एक पेंशन मिलेगी। भ्रष्टाचार खत्म, 100 मोहल्ला क्लीनिक खुल गए हैं। हजारों लोग इलाज कराने आ रहे हैं। दवाइयां बिल्कुल फ्री है। बिजली एक जुलाई से मुफ्त हो गई है। हमने गारंटी दी थी कि अगर पंजाब का कोई जवान सरहद पर ड्यूटी करते हुए शहीद होता है, तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए मिलेंगे। यह पहले भी हो सकता था, लेकिन नहीं हुआ। 

जिस झाड़ू से आप अभी तक अपना मकान और दुकान साफ करते थे, उसी से अब पूरा हिन्दुस्तान साफ किया जाएगा- भगवंत मान

सीएम सरदार भगवंत मान ने कहा कि संगरूर से लोधियाना के बीच दो टोल प्लाजा है। उस पर 90 रुपए टोल लगता था। टोल प्लाजा की अवधि खत्म हो रही थी। वो मेरे पास टोल चलाने के लिए 20 महीने बढ़ाने की मांग की, लेकिन हमने साफ इन्कार कर दिया और अब दोनों टोल प्लाजा बंद हैं। कोई कांग्रेस या भाजपा की सरकार होती तो, 20 महीने की जगह 30 महीने बढ़ा देता और अपना भी हिस्सा ले लेता। जिस झाड़ू से अभी तक अपना मकान और दुकान साफ करते थे, अब अरविंद केजरीवाल की अगुआई में पूरा हिन्दुस्तान साफ किया जाएगा। आने वाले समय में बड़ी-बड़ी भ्रष्टाचार की दुकानें बंद होंगी। अगर शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सब समस्याओं को हल करना है, तो एक बार झाड़ू वाला बटन दबाकर देखना। दिल्ली में एक बार लोगों ने झाड़ू का बटन दबाया और अब दिल्ली वाले दूसरा बटन दबाना भूल गए। कांग्रेस की हाल तो उस 90 साल के बुजुर्ग जैसी हो गई है, जिसे डॉक्टर कहते हैं कि घर बैठा करो, अब कुछ नहीं है। सबसे ज्यादा उन्होंने ही लूटा है। आजकल जुमलों की फैक्ट्री चल रही है। आपके लिए 24 घटे जुमले बन रहे हैं कि किस तरह से भावनाएं भड़केंगी। किस जुमले से ज्यादा नफरत फैलेगी और लोग आपस में लड़ेंगे। उनसे बच कर रहना। 

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशव्यापी मुहिम मेक इंडिया नंबर-1 के अंतर्गत भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए आज हरियाणा के आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मेक इंडिया नंबर-1 के तहत यह पहली तिरंगा यात्रा थी। तिरंगा यात्रा में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में वालेंटियर और समर्थक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोगों के अंदर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का उत्साह और जूनून साफ दिख रहा था। लोग हाथ में तिरंगा लिए भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए सबको मेक इंडिया नंबर-1 मुहिम से जुड़ने की अपील कर रहे थे। लोग अपने हाथों में भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली देश बनाने से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे। बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ से काफी दूर तक सड़क अटी पड़ी थी। सड़क के दोनों तरफ स्थानीय लोग भी खड़े होकर तिरंगा यात्रा का स्वागत कर रहे थे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हरियाणा के हिसार से की है मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन की शुरूआत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 07 सिंतबर को अपनी जन्मस्थली हरियाणा के हिसार से 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का लक्ष्य हासिल करने के इरादे से मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन की शुरूआत की है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान भी मौजूद रहे। हिसार में प्रेस वार्ता कर इस देशव्यापी मुहिम की शुरूआत करने के उपरांत ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने टाउन हॉल कर हरियाणा के युवाओं और छात्रों से संवाद भी किया। जिसमें उन्होंने युवाओं से भारत को दुनिया का सबसे अमीर, सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली देश बनाने की मुहिम में साथ देने की अपील की। युवाओं ने भी ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल को सिर माथे पर लिया और मुहिम का खुले दिल से स्वागत किया। मेक इंडिया मुहिम से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 9510001000 जारी किया गया है। देश के किसी भी कोने से इस नंबर पर कॉल कर कोई भी मुहिम से जुड़ सकता है। इस देशव्यापी अभियान के तहत भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल पूरे देश की यात्रा करेंगे। वे हर राज्य में जाएंगे और लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की कोशिश करेंगे।