रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड की हत्या, इलाके में सनसनी

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड की हत्या, इलाके में सनसनी

Security guard murdered in Ranchi Jagannathpur

Security guard murdered in Ranchi's Jagannathpur

रांची । राजधानी के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड बिरसा की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर जैसे सुरक्षित और पवित्र स्थान पर हुई इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रांची एसएसपी, सिटी एसपी और डीएसपी समेत जिले के कई थानों के थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने पूरे परिसर को घेरे में ले लिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। विशेष जांच टीम (SIT) हर उस पहलू पर काम कर रही है जिससे अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जगन्नाथपुर मंदिर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।